ग्लांजा से लेकर फॉर्च्यूनर और लैंड क्रूजर तक, Toyota की कारों पर गजब की डील, ₹13.38 लाख तक का फायदा

लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा की कारों पर इस महीने बंपर डील दी जा रही है। आप कंपनी की ग्लांजा से लेकर लैंड क्रूजर 300 तो 13.38 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन ऑफर के बारे में।

Bumper offer on toyota cars this month
टोयोटा की कारों पर इस महीने बंपर ऑफर

टोयोटा की गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब देर न करें। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस महीने अपनी कारों पर जबरदस्त बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। अक्टूबर 2026 में आपको टोयोटा की कारों पर 10,000 रुपये से लेकर 13.38 लाख रुपये तक का मैक्सिमम बेनिफिट मिल सकता है। सबसे बड़ा ऑफर Land Cruiser 300 के 2025 मॉडल ईयर वाले स्टॉक पर है। वहीं, Glanza और Urban Cruiser Hyryder जैसी कारों पर भी शानदार बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ध्यान रहे कि इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस, फाइनेंस बेनिफिट, T Secure पैकेज और एक्सेसरीज की कीमत भी शामिल है। इसलिए टोटल बेनिफिट को सीधे कैश डिस्काउंट न समझें।

ग्लांजा और टाइजर

टोयोटा ग्लांजा पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और पुरानी टोयोटा कार एक्सचेंज करने पर 40,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा एलिजिबल गवर्नमेंट एम्प्लॉयीज, गांव में रहने वाले ग्राहकों और T Sparsh कस्टमर्स को 5,000 रुपये का अडिशनल बेनिफिट्स भी मिल सकता है। इस तरह ग्लांजा पर टोटल मैक्सिमम बेनिफिट 70,000 रुपये तक पहुंच जाता है। अर्बन क्रूजर टाइजर के रेग्युलर वेरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का टोयोटा एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। इससे टोटल बेनिफिट 45,000 रुपये तक हो सकता है। वहीं, नॉन-टर्बो और CNG वेरिएंट पर 20,000 रुपये कैश और 20,000 रुपये एक्सचेंज बेनिफिट के साथ टोटल 40,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

हायराइडर

हायराइडर के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का फाइनेंस बेनिफिट और पुरानी टोयोटा कार एक्सचेंज करने पर 50,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। कुछ दूसरी कंपनियों की सेलेक्टेड कारों के एक्सचेंज पर 10,000 रुपये का अडिशनल इन्सेंटिव और एलिजिबल कॉर्पोरेट ग्राहकों को 25,000 रुपये का बेनिफिट भी मिल सकता है। स्कीम के हिसाब से टोटल मैक्सिमम बेनिफिट 1.25 लाख रुपये तक हो सकता है। हायराइडर के Neo Drive और CNG वेरिएंट पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनके साथ एलिजिबल कस्टमर्स को एक्सचेंज और फाइनेंस बेनिफिट भी मिल सकते हैं। हालांकि, सभी बेनिफिट एक साथ मिलेंगे या नहीं, यह कस्टमर एलिजिबिलिटी और लागू स्कीम पर निर्भर करेगा।

Rumion और हाइलक्स

टोयोटा Rumion के Neo Drive वेरिएंट पर 15,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, हाइलक्स पर वेरिएंट के हिसाब से खासतौर से एक्सेसरीज बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके VX 4x4 AT वेरिएंट पर करीब 39,000 रुपये, GX 4x2 AT पर लगभग 37,000 रुपये और GX 4x4 AT पर करीब 10,700 रुपये तक का बेनिफिट मिल सकता है।

कैमरी

टोयोटा कैमरी एलिगेंट एडिशन पर 1.75 लाख रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज बेनिफिट, T Secure और एक्सेसरीज की कीमत जोड़ने पर टोटल मैक्सिमम कंज्यूमर बेनिफिट 3,27,416 रुपये तक पहुंच सकता है। कैमरी स्प्रिंट एडिशन पर 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट है। सभी अप्लाइड बेनिफिट्स मिलाकर टोटल 2,77,416 रुपये तक का फायदा हो सकता है। सेलेक्टेड ट्रांजैक्शन पर कंपनी 2.60 लाख रुपये तक का फाइनेंस बेनिफिट भी दे रही है।

लैंड क्रूजर 300 और फॉर्च्यूनर

टोयोटा लैंड क्रूजर 300 पर 13,37,980 रुपये तक का मैक्सिमम बेनिफिट मिल रहा है, लेकिन यह खास तौर पर 2025 मॉडल ईयर के स्टॉक के लिए है। इसमें 7 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 7.30 लाख रुपये तक का फाइनेंस बेनिफिट, पुरानी टोयोटा कार एक्सचेंज पर 50,000 रुपये, 5,37,980 रुपये कीमत का T Secure पैकेज और 50,000 रुपये का एक्सेसरी या एक्सटीरियर पैकेज शामिल है। वहीं, टोयोटा Fortuner Neo Drive पर 59,000 रुपये और Legender Neo Drive पर 47,000 रुपये का लिस्टेड कैश बेनिफिट दिया जा रहा है। बताते चलें कि ऑफर और उनकी एलिजिबिलिटी डीलर, वेरिएंट और ग्राहक की कैटेगरी के हिसाब से अलग हो सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़टोयोटा की कारों पर गजब की डील, इस महीने ₹13.38 लाख तक का फायदा