Freelander 8 की धमाकेदार एंट्री, डिफेंडर वाला भौकाल, गजब है रोड प्रेजेंस
Jaguar Land Rover और चीन की Chery Automobile के कोलैबोरेशन का पहला प्रोडक्ट- Freelander 8 आ गया है। iMAX प्लेटफॉर्म पर बनी फ्रीलैंडर 8 बैटरी-इलेक्ट्रिक, प्लग-इन हाइब्रिड और एक्सटेंडेड रेंज EV पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ आती है।

Jaguar Land Rover और चीन की Chery Automobile के कोलैबोरेशन का पहला प्रोडक्ट आ गया है। इसका नाम Freelander 8 है। यह रिवाइव्ड फ्रीलैंडर ब्रैंड का सबसे पहला प्रोडक्शन वीइकल है। कॉन्सेप्ट 97 के प्रीव्यू के कुछ ही हफ्तों बाद बीजिंग ऑटो शो में अनवील की गई यह थ्री-रो एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर 110 से लंबी, ऊंची और चौड़ी बताई जा रही है, जो इसे प्रीमियम ऑफ-रोड सेगमेंट में एक दूसरों के लिए एक तगड़ा कॉम्पेटिटर बनाता है।






धांसू है रोड प्रेजेंस
फ्रीलैंडर 8 अपने कॉन्सेप्ट मॉडल की बोल्ड स्टाइलिंग से काफी मिलती-जुलती है। इसमें 2000 के दशक की शुरुआत के स्टैंडर्ड फ्रीलैंडर मॉडल्स के डिजाइन की झलक भी मिलती है। स्क्वेयर एलईडी हेडलाइट्स फंक्शनल फ्रंट बम्पर को घेरे हुए हैं। इसमें रेक्टैंगुलर एयर वेंट और इंटेक हैं, जो कॉन्सेप्ट मॉडल की बंद ग्रिल की जगह पर दिए गए हैं। ब्लैक कलर के वील आर्च, रगेड साइड स्कर्ट, रूफ रेल और बड़े ड्यूल-टोन अलॉय वील्स इसके दमदार लुक को और भी शानदार बनाते हैं। वहीं, ग्रिल और टेलगेट पर 'फ्रीलैंडर' बैज दिया गया है। साइड प्रोफाइल में कॉन्सेप्ट के रियर डोर्स की जगह ट्रेडिशनल डोर दिए गए हैं और रियर में स्लिम टेललाइट्स, ब्लैक स्पॉयलर और ब्लैक बंपर एक्सेंट भी मौजूद हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Land Rover Discovery
₹ 1.25 - 1.39 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Range Rover Velar
₹ 87.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Discovery Sport
₹ 67.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Land Cruiser
₹ 2.16 - 2.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
डैशबोर्ड पर एक मिनी एलईडी स्क्रीन
केबिन के अंदर की पूरी तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन चेरी-जेएलआर ने डैशबोर्ड पर एक बेहतरीन मिनी एलईडी स्क्रीन देने का वादा किया है, जो वीइकल स्टेटस, नैविगेशन, मौसम और सड़क की जानकारी रियल टाइम में देगी। कंपनी का दावा है कि आगे की सीट्स एलिवेटेड सीटिंग पोजिशन ऑफर करती हैं। साथ ही लंबे सफर के दौरान कंफर्ट के लिए सेकेंड रो की सीट्स 'जीरो-ग्रेविटी' रिक्लाइनिंग के साथ आती हैं। इसका लेआउट 6 सीटर के कॉन्फिगरेशन को सपोर्ट करता है, जो लग्जरी और स्पेस चाहने वाले परिवारों के लिए बेस्ट है।
कई पावरट्रेन ऑप्शन
iMAX प्लेटफॉर्म पर बनी फ्रीलैंडर 8 बैटरी-इलेक्ट्रिक (EV), प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और एक्सटेंडेड रेंज EV (EREV) पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ आती है। ये सभी 800V आर्किटेक्चर का यूज करते हैं। EV वेरिएंट 350 kW तक की अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। अडवांस्ड ड्राइवर सपोर्ट के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8397 चिप से पावर्ड रूफ-माउंटेड LiDAR के साथ हुवावे का सिस्टम और ऑफ-रोड कैपेबिलिटी के लिए मल्टी-टेरेन मैनेजमेंट सेटअप दिया गया है।
2026 के सेकेंड हाफ में लॉन्च
इसका प्रोडक्शन चीन में होगा और 2026 के सेकेंड हाफ में इसे लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद, अमेरिका को छोड़कर, लेफ्ट-हैंड-ड्राइव और राइट-हैंड-ड्राइव दोनों मार्केट में इसे सेल किया जाएगा। बताते चलें कि यह अगले पांच वर्षों में लॉन्च होने वाले 6 फ्रीलैंडर मॉडलों में से पहला है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


