चार पहिए वाला स्कूटर, इसमें सोफे जैसी सीट और कार जैसी डिग्गी मिलेगी; बैलेंस करने की भी टेंशन नहीं

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

इस स्कूटर में दो पैसेंजर्स के लिए सीट मिलती है। ये दोनों सीट आर्मरेस्ट के साथ आती हैं। साथ ही, इन्हें अपना राइडिंग और सीटिंग पोजीशन के हिसाब से आगे या पीछे भी किया जा सकता है। दोनों सीट इतनी कम्फर्टेबल हैं कि इस पर बच्चे भी बड़े आराम से बैठ सकते हैं। लेग के पास भी बड़ा स्पेस मिल जाता है।

चार पहिए वाला स्कूटर, इसमें सोफे जैसी सीट और कार जैसी डिग्गी मिलेगी; बैलेंस करने की भी टेंशन नहीं

देश के अंदर कई कंपनियां शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर रही हैं। इनकी रेंज 400 किलोमीटर से 500 किलोमीटर तक जा रही है। तो दूसरी तरफ, कई कंपनी ऐसे व्हीकल तैयार कर ही हैं जो भले ही रेंज कम दें, लेकिन ये कम्फर्ट के मामले में सभी से ऊपर हैं। इस लिस्ट में एक नाम पेव हाईराइडर (PEV highrider) का नाम भी शामिल है। इस स्कूटर की खास बात ये है कि इसमें किसी कार की तरह चार व्हील मिलते हैं। जिससे इसे बैलेंस करने की टेंशन पूरी तरह खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं, इसमें कार की तरह कम्फर्टेबल सीट, लेग रूम, बूट स्पेस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। कुल मिलाकर ये 2 पैसेंजर वाली कार की तरह है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

पेव हाईराइडर इलेक्ट्रिक के स्पेसिफिकेशंस
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 600 वाट बैटरी पैक कैपेसिटी का ऑप्शन मिलता है। हाईराइडर इलेक्ट्रिक स्कूटर दो प्रकार के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें लिथियम-आयन और लीड-एसिड शामिल है। बेस वैरिएंट सिंगल चार्ज पर 60Km की गई रेंज देता है। ये 6 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25kmph तक है। इसमें 1000W की मोटर मिलती है। स्कूटर की बैटरी को घर नॉर्मल प्लग की मदद से चार्ज किया जा सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ather Energy Rizta

Ather Energy Rizta

₹ 75,999 - 1.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Pro Sport

Ola Electric S1 Pro Sport

₹ 1.5 - 1.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Komaki XGT KM

Komaki XGT KM

₹ 56,890 - 93,045

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast F2B

Okaya EV Faast F2B

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पेव हाईराइडर इलेक्ट्रिक का डिजाइन
इस इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर स्कूटर के डिजाइन की बात करें तो इसमें सामने की तरफ कार की तरह एक बोनट मिलता है। इसके नीचे स्कूटर के व्हील और मोटर को सेटअप किया गया है। सामने की तरफ इसमें LED DRLs मिलते हैं। वहीं, इसमें मल्टी फंक्शन के साथ हेडलाइट मिलती है। बात करें इसकी बैक प्रोफाइल की तो इसमें पीछे की तरफ सीट के नीचे बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसमें पीछे बड़ी लाइट को सेटअप किया गया है, जो रात और ब्रेक लगाते समय पीछे की गाड़ी को अलर्ट करती हैं।

पेव हाईराइडर इलेक्ट्रिक के फीचर्स
इस स्कूटर में दो पैसेंजर्स के लिए सीट मिलती है। ये दोनों सीट आर्मरेस्ट के साथ आती हैं। साथ ही, इन्हें अपना राइडिंग और सीटिंग पोजीशन के हिसाब से आगे या पीछे भी किया जा सकता है। दोनों सीट इतनी कम्फर्टेबल हैं कि इस पर बच्चे भी बड़े आराम से बैठ सकते हैं। लेग के पास भी बड़ा स्पेस मिल जाता है, जहां पर आराम से आप सामान लेकर चल सकते हैं। इसके साथ सेंटर लॉकिंग चाबी और बूट स्पेस के लिए अलग से चाबी मिलती है।

स्कूटर के फ्रंट में बोतल होल्डर और सामान रखने के लिए एक ओपन डिग्गी दी है। इसमें एक हुक भी दिया है, जिस पर सानान का थैला लटकाया जा सकता है। पीछे की तरफ एक बॉक्स भी दिया है, जिसकी कैपेसिटी लगभग 40 लीटर के आसपास होगी। वहीं, बैक सीट के नीचे करीब 50 लीटर का हिडन स्टोरेज दिया है। इसका वजन 115Kg है। इसमें आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक दिए हैं। इसे व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

पेव हाईराइडर इलेक्ट्रिक की कीमत
अब बात करें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 92,000 रुपए है। कंपनी इसकी मोटर, बैटरी और व्हीकल पर 3 साल की वारंटी भी देती है। इस स्कूटर के चार्जर पर कंपनी कोई वारंटी नहीं देती। इस स्कूटर का चलाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी। भारतीय बाजार में फिलहाल इस सेगमेंट में दूसरे ऑप्शन नहीं हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।