सड़कों के 'असली राजा' की वापसी: Force ने लॉन्च की हाई-टेक Traveller N; जानिए क्या हुए बड़े बदलाव

May 05, 2026 04:44 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय सड़कों पर दशकों से राज करने वाली फोर्स ट्रैवलर अब बिल्कुल नए और हाई-टेक अवतार में आ गई है। फोर्स मोटर्स ने अपनी नई 'ट्रैवलर N' सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है।

सड़कों के 'असली राजा' की वापसी: Force ने लॉन्च की हाई-टेक Traveller N; जानिए क्या हुए बड़े बदलाव

भारतीय सड़कों पर दशकों से राज करने वाली फोर्स ट्रैवलर अब बिल्कुल नए और हाई-टेक अवतार में आ गई है। फोर्स मोटर्स ने अपनी नई 'ट्रैवलर N' सीरीज को बाजार में उतार दिया है। यह नई गाड़ी न केवल देखने में पहले से बेहतर है, बल्कि इसे चलाने वाले ड्राइवरों और इसमें सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए भी बहुत कुछ नया लेकर आई है। कंपनी इस महीने के बीच से इसकी बुकिंग शुरू कर देगी। इसके तुरंत बाद ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मिलनी शुरू हो जाएगी। चाहे स्कूल बस हो, एम्बुलेंस हो या सामान ढोने वाली कार्गो गाड़ी, यह नया मॉडल हर काम के लिए पहले से ज्यादा तैयार है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Force Motors Gurkha

Force Motors Gurkha

₹ 16.75 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 17.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

अब दिखेगी लग्जरी कार जैसी

इस नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन के अंदर किया गया है। अब आपको ट्रैवलर के अंदर बैठकर किसी बड़ी बस जैसा नहीं, बल्कि एक प्रीमियम कार जैसा अहसास होगा। इसके डैशबोर्ड को पूरी तरह बदल दिया गया है। अब एक डिजिटल मीटर और 9-इंच का टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, यात्रियों के आराम के लिए सीटों के डिजाइन में सुधार किया गया है। गर्मी से निपटने के लिए कंपनी ने इसमें बिल्कुल नया और पावरफुल एसी (HVAC) सिस्टम लगाया है।

डिजाइन में क्या है नया?

बाहर से देखने पर इसके अगले हिस्से में काफी बदलाव दिखेगा। अब इसमें नई LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं। गाड़ी की छत को भी अब नए तरीके से बनाया गया है ताकि यह ज्यादा मजबूत रहे। कंपनी ने इसे बनाने के तरीके में भी बड़ा बदलाव किया है। अब इसे बनाने के लिए रोबोट और ऑटोमैटिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे इसकी फिनिशिंग और फिटिंग अब पहले से कहीं ज्यादा शानदार और सटीक हो गई है।

दमदार इंजन और स्मार्ट फीचर्स

नई ट्रैवलर N में फोर्स का वही भरोसेमंद 2.6 लीटर का डीजल इंजन लगा है। हालांकि, अब यह नए सरकारी नियमों (BS-VI Stage 2) के हिसाब से अपडेट हो चुका है। यह इंजन बढ़िया माइलेज और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। बड़े फ्लीट मालिकों के लिए इसमें 'iPulse' नाम का सिस्टम दिया गया है, जिससे वे घर बैठे फोन पर देख पाएंगे कि उनकी गाड़ी कहां है और कैसी चल रही है। साथ ही, कंपनी इसके साथ लंबी वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी दे रही है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।