नौसिखिए लोगों के लिए मैं इन 5 कारों में से ही कोई एक चुनता, चलाने में हैं बेहद आसान; कीमत ₹4.29 लाख से शुरू
भारतीय मार्केट में कुछ ऐसी कारें मौजूद हैं जो अपनी मजबूती, छोटे साइज और अच्छी विजिबिलिटी की वजह से नौसिखियों के लिए एकदम फिट बैठती हैं। एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर मैंने इन कारों को चलाकर देखा है।

भारत में पहली बार ड्राइविंग सीखना किसी सिरदर्द से कम नहीं है। खासकर तब जब आपको भारी ट्रैफिक और उबड़-खाबड़ रास्तों से निपटना हो। नए ड्राइवरों और टीनएजर्स के लिए ऐसी कार चुनना बहुत जरूरी है जिसे कंट्रोल करना आसान हो और जो बीच रास्ते में धोखा न दे। भारतीय मार्केट में कुछ ऐसी कारें मौजूद हैं जो अपनी मजबूती, छोटे साइज और अच्छी विजिबिलिटी की वजह से नौसिखियों के लिए एकदम फिट बैठती हैं। एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर मैंने इन कारों को चलाकर देखा है। ढ़ेर सारी गाड़ियां टेस्ट करने के बाद, मैंने अपने एक्सपीरियंस से ये 5 मॉडल चुने हैं जो किसी भी नौसिखिए के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में विस्तार से।






टाटा पंच
एंट्री-लेवल एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच नए ड्राइवरों के लिए एक बेहद मजबूत ऑप्शन है। इसकी ऊंची बनावट क्लियर विजिबिलिटी देती है। सेफ्टी के मामले में टाटा की यह कार अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है। इसमें 360-डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.59 लाख रुपये है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Exter
₹ 5.8 - 9.57 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 5.99 - 10.57 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20 N Line
₹ 9.14 - 11.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हुंडई एक्सटर
हुंडई एक्सटर का 'टॉल-बॉय' डिजाइन शहरी इलाकों में ड्राइविंग को बेहद आसान बनाता है। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन बहुत ही स्मूथ परफॉर्मेंस देता है जो नौसिखिए ड्राइवरों के लिए अनुकूल है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल और वॉयस-इनेबल्ड सनरूफ जैसे ऑप्शन मिलते हैं। यह कार 5.73 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति स्विफ्ट अपनी हल्की कंट्रोलिंग और कॉम्पैक्ट साइज की वजह से देश की सबसे आसान कारों में से एक मानी जाती है। इसका 1.2-लीटर इंजन शहर के ट्रैफिक के लिए पर्याप्त पावर देता है। इसका रखरखाव भी काफी किफायती है। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स इसे आरामदायक बनाते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.78 लाख रुपये से शुरू होती है।
हुंडई i20
अगर आप थोड़ा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं उनके लिए हुंडई i20 एक बेहतरीन हैचबैक है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। इसके इंटीरियर में वायरलेस चार्जिंग और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है।
रेनॉल्ट क्विड
किफायती बजट और आसान ड्राइविंग चाहने वालों के लिए रेनॉल्ट क्विड एक आदर्श एंट्री-लेवल कार है। इसका हल्का स्टीयरिंग और छोटा साइज तंग गलियों और भारी ट्रैफिक में मुड़ने में काफी मदद करता है। इसमें टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.29 लाख रुपये है।
डिस्क्लेमर: खबर में जिन गाड़ियों की बात की जा रही है उन्हें मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं। यहां मैं किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर शायद आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


