वैगन R के बाद मारुति सुजुकी ला सकती है इन कारों का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन, लिस्ट में बलेनो भी
मारुति सुजुकी ने हाल में अपनी फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली Wagon R को शोकेस किया है। कंपनी फ्लेक्स फ्यूल कारों पर पूरा फोकस कर रही है और आने वाले दिनों में हमें मारुति सुजुकी की और भी फ्लेक्स फ्यूल कारें देखने तो मिल सकती हैं।

E85 फ्यूल की मार्केट में एंट्री हो गई है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर का फ्यूचर फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों का होने वाला है। कंपनियां अपनी फ्लेक्स फ्यूल प्रोडक्ट्स पर तेजी से काम कर रही हैं। इनमें मारुति सुजुकी बाकियों से थोड़ा आगे है। कंपनी ने हाल में अपनी फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली Wagon R को इंट्रोड्यूस किया है। कंपनी फ्लेक्स फ्यूल कारों पर पूरा फोकस कर रही है और आने वाले दिनों में हमें मारुति सुजुकी की और भी फ्लेक्स फ्यूल कारें देखने तो मिल सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि कंपनी अपनी किन कारों का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन मार्केट में ला सकती है।
Maruti Wagon R Flex Fuel
मारुति ने हाल ही में मार्केट में WagonR का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन पेश किया है। असल में यह उसी वैगन R पर बेस्ड है, जो पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध थी। इसमें बस टेलगेट पर 'फ्लेक्स फ्यूल' बैज और कुछ दूसरे स्टिकर्स का फर्क है। यह कार उसी 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर K12N-सीरीज इंजन पर बनी है। मारुति ने कार को फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करने के लिए इंजन के पार्ट्स में बदलाव किए हैं। हाल ही में दिखाई गई कार E100 पर भी चल सकती है, लेकिन अभी इसे E85 के लिए होमोलोगेट किया गया है। असल में यह E20 से लेकर E100 तक किसी भी इथेनॉल ब्लेंड पर चल सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 8.5 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Maruti Suzuki Wagon R Bioflex
₹ 8.5 - 9.5 लाख
Maruti Suzuki Baleno 2026
₹ 6.8 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Maruti Fronx Flex Fuel
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स भी मारुति की गाड़ियों की रेंज में एक बेहद पॉप्युलर मॉडल है। लॉन्च के बाद से मारुति ने बाजार में फ्रॉन्क्स की 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स को सेल किया है। मारुति पहले से ही फ्रॉन्क्स के फेसलिफ्ट पर काम कर रही है, और कंपनी ने पिछले साल जापान में इस क्रॉसओवर का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन भी दिखाया था।
शोकेस किया गया कॉन्सेप्ट नॉन-टर्बो वैरिएंट पर बेस्ड था, जिसका मतलब है कि इसमें रेगुलर फ्रॉन्क्स वाला ही 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल होता है। वैगन R की तरह ही, मारुति सुजुकी ने इसे जरूरी स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाने के लिए इसके पार्ट्स में बदलाव किए होंगे। वैगन R की तरह ही, फ्रॉन्क्स फ्लेक्स फ्यूल भी E100 पर चल सकती है, लेकिन इसे सिर्फ E85 के लिए रेट किया जाएगा।
Baleno Flex Fuel
मारुति सुजुकी अपनी बलेनो हैचबैक का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन भी मार्केट में ला सकती है। इस हैचबैक में भी वही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन इस्तेमाल होगा, जो फ्रॉन्क्स और वैगन R में लगा है। इसका मतलब है कि मारुति को इंजन में सिर्फ एक बार बदलाव करने होंगे और वह आसानी से इसे उन सभी मॉडल्स में लगा पाएगी, जिनमें पहले से ही यह इंजन इस्तेमाल हो रहा है। इस तरह, मारुति को किसी एक मॉडल के लिए अलग से कोई बदलाव नहीं करना पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


