Hindi Newsऑटो न्यूज़five key reasons behind 35 lakh maruti suzuki wagonr buyers
आखिर क्यों भारत के 35 लाख लोगों की पसंद बनी मारुति वैगनआर? इन 5 वजहों में छुपा है राज

आखिर क्यों भारत के 35 लाख लोगों की पसंद बनी मारुति वैगनआर? इन 5 वजहों में छुपा है राज

संक्षेप:

मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, साल 1999 में भारत में लॉन्च हुई इस पॉपुलर हैचबैक की अब तक 35 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन पूरा हो चुका है।

Dec 19, 2025 09:43 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, साल 1999 में भारत में लॉन्च हुई इस पॉपुलर हैचबैक की अब तक 35 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। फिलहाल वैगनआर प्राइवेट कार खरीदारों से लेकर फ्लीट ऑपरेटर्स तक, सभी के बीच जबरदस्त पसंद बनी हुई है। भले ही भारतीय बाजार में हैचबैक सेगमेंट की हिस्सेदारी धीरे-धीरे घट रही हो, लेकिन वैगनआर की पॉपुलैरिटी पर इसका खास असर नहीं पड़ा है। मारुति वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख से शुरू होकर 6.95 लाख रुपये तक जाती है। आइए जानते हैं इस कार की पॉपुलैरिटी के पांच बड़ी वजहों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

किफायती कीमत बनी सबसे बड़ी ताकत

वैगनआर की सबसे बड़ी खासियत इसकी अफोर्डेबल प्राइसिंग है। बता दें कि 5 लाख के आसपास शुरू होने वाली कीमत इसे एंट्री-लेवल कार से अपग्रेड करने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है। मारुति Alto K10 या Kwid जैसी कारों से आगे बढ़ना चाहने वाले ग्राहकों के लिए वैगनआर एक भरोसेमंद और वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज साबित होती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 5.64 - 7.37 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 4.26 - 6.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.47 - 7.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कॉम्पैक्ट और प्रैक्टिकल डिजाइन

वैगनआर का टॉलबॉय डिजाइन शहर की ड्राइविंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसकी कॉम्पैक्ट बॉडी की वजह से ट्रैफिक में चलाना आसान होता है। वहीं, तंग गलियों और पार्किंग स्पेस में भी इसे संभालना बेहद आसान है। छोटे साइज के बावजूद इसमें बैठने और सिर के ऊपर अच्छी जगह मिलती है।

स्पेशियस और फीचर-लोडेड केबिन

बाहर से छोटी दिखने वाली वैगनआर अंदर से काफी स्पेशियस है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, पावर विंडोज और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी अब यह पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी है, जिसमें 6-एयरबैग, ABS with EBD, ESP, रियर पार्किंग सेंसर्स और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

पावरट्रेन के कई ऑप्शन

वैगनआर में 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। इसके अलावा फैक्ट्री-फिटेड CNG किट भी उपलब्ध है। गियरबॉक्स के तौर पर 5-स्पीड मैनुअल और AMT दोनों ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।

कम मेंटेनेंस और कम खर्च

कम ओनरशिप कॉस्ट भी वैगनआर की सफलता की बड़ी वजह है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांच साल में इसका औसत मेंटेनेंस खर्च 30,000 रुपये से कम रहता है। अच्छी माइलेज, कम इंश्योरेंस कॉस्ट और कम डिप्रिसिएशन इसे भारतीय परिवारों के लिए एक समझदारी भरा विकल्प बनाते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।