Hindi Newsऑटो न्यूज़five best-selling cars in india priced inder rs 8 lakh wagonr baleno punch etc
₹8 लाख से कम बजट? ये हैं भारत में धड़ल्ले से बिकने वाली 5 कारें, बिक्री में सब पर भारी

₹8 लाख से कम बजट? ये हैं भारत में धड़ल्ले से बिकने वाली 5 कारें, बिक्री में सब पर भारी

संक्षेप:

कम बजट, बेहतर माइलेज, सस्ता मेंटेनेंस और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू की वजह से ये कारें आम ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। हैचबैक से लेकर माइक्रो SUV तक, इस रेंज में कई ऐसे मॉडल हैं जो हर महीने हजारों की संख्या में बिकते हैं।

Dec 20, 2025 02:27 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

निकट भविष्य में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट 8 लाख रुपये के आसपास है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, महंगाई के इस दौर में यह प्राइस सेगमेंट लोगों को खूब अट्रैक्ट करता है। कम बजट, बेहतर माइलेज, सस्ता मेंटेनेंस और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू की वजह से ये कारें आम ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। हैचबैक से लेकर माइक्रो SUV तक, इस रेंज में कई ऐसे मॉडल हैं जो हर महीने हजारों की संख्या में बिकते हैं। आइए जानते हैं 8 लाख से कम कीमत वाली भारत 5 शानदार बिक्री करने वाली कारों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Maruti Suzuki WagonR

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल वैगनआर अपनी प्रैक्टिकल डिजाइन और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। इसमें 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। मारुति WagonR की एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.54 लाख से लेकर 7.42 लाख रुपये तक जाती है। CNG ऑप्शन भी इसे फैमिली बायर्स के लिए और आकर्षक बनाता है। बता दें कि कई बार यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है।

Maruti Suzuki Alto K10

एंट्री-लेवल कार सेगमेंट की बादशाह Alto K10 आज भी पहली कार खरीदने वालों की फेवरेट बनी हुई है। छोटा साइज, कम खर्च और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसकी सबसे बड़ी ताकत है। मारुति Alto K10 की एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख से 5.96 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti Suzuki Baleno

अगर बजट में प्रीमियम हैचबैक चाहिए तो बलेनो सबसे मजबूत दावेदार है। शानदार डिजाइन, बड़ा केबिन और फीचर्स से भरपूर Baleno की शुरुआती कीमत करीब 6.66 लाख रुपये है। जबकि टॉप वैरिएंट 8 लाख रुपये के आसपास जाता है। यही वजह है कि यह युवा खरीदारों में काफी पॉपुलर है।

Tata Punch

माइक्रो SUV सेगमेंट में टाटा पंच ने जबरदस्त पकड़ बनाई है। मजबूत बिल्ड क्वालिटी और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब सड़कों के लिए बेहतर बनाती है। पंच की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.13 लाख से 7.99 लाख रुपये तक जाती है। सेफ्टी को लेकर भरोसे की वजह से यह फैमिली कार खरीदारों की पसंद बन चुकी है। बता दें कि कई बार यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है।

Hyundai Grand i10 Nios

स्टाइल, कंफर्ट और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए मशहूर हुंडई ग्रैंड i10 Nios भी इस लिस्ट में शामिल है। इसका पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन ग्राहकों को पसंद आता है। मार्केट में Nios की एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.92 लाख से 7.59 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;