ये कंपनी लाई स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 6.8 सेकंड में 0 से 200kph की स्पीड; टॉप स्पीड 300kph से ज्यादा
ये कंपनी का पहला पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन मॉडल भी है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया व्हीकल आर्किटेक्चर पेश किया है और अपनी रेंज को ट्रेडिशनल कम्बशन और हाइब्रिड पावरट्रेन से आगे बढ़ाया है। इस मॉडल को रोम में पेश किया गया।

फेरारी (Ferrari) ने अपनी पहली ऑलो इलेक्ट्रिक कार लूस (Luce) को पेश किया है। ये कंपनी का पहला पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन मॉडल भी है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया व्हीकल आर्किटेक्चर पेश किया है और अपनी रेंज को ट्रेडिशनल कम्बशन और हाइब्रिड पावरट्रेन से आगे बढ़ाया है। इस मॉडल को रोम में पेश किया गया। यह इस इटालियन ब्रांड की ब्रॉड मल्टी-एनर्जी स्ट्रैटजी के लिए एक नई दिशा का रिप्रेजेंट करता है।
6.8 सेकंड में 0 से 200kph की स्पीड
एक खास इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी लूस में चार इंडीपेंटेड तौर पर से कंट्रोल इलेक्ट्रिक मोटरें लगी हैं। जो हर पहिए को अलग-अलग पावर देती हैं। साथ ही, इसमें 800V का इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर और 122kWh का बैटरी पैक भी है। फेरारी का कहना है कि यह सेटअप कुल मिलाकर 1,050hp की पावर जनरेट करता है। कंपनी का दावा कि ये 0 से 100kph की रफ्तार महज 2.5 सेकंड और 0 से 200kph की सिर्फ रफ्तार 6.8 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 310kph से भी ज्यादा है। इसकी एक्सपेक्टेड रेंज 530km से ज्यादा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Ferrari Luce
₹ 8 - 10 करोड़
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
8 साल की वारंटी, 7 साल का मेंटेनेंस
इसकी बैटरी चार्जिंग कैपेसिटी की बात करें तो ये 350kW DC फास्ट चार्जिंग तक सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग की सही स्थितियों में लगभग 20 मिनट में 70kWh तक बैटरी चार्ज की जा सकती है। फेरारी ने इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के कम्पोनेंट पर 8 साल की वारंटी और 7 साल का मेंटेनेंस प्रोग्राम का भी एलान किया है।
21-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम दिया
इस प्रोजेक्ट के लिए फेरारी ने डिजाइन कलेक्टिव LoveFrom के साथ मिलकर काम किया, जिसका लीडरशिप सर जॉनी इव और मार्क न्यूसन ने किया। इसका बाहरी डिजाइन एक शेल जैसी ग्लासहाउस स्ट्रक्चर के इर्द-गिर्द फोकस्ड है, जबकि केबिन में फिजिकल कंट्रोल के साथ-साथ डिजिटल इंटरफेस भी हैं। जिनमें OLED डिस्प्ले और 21-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम शामिल है।
हर सेकंड 200 बार इनपुट अपडेट
टेक्निकली तौर पर फेरारी का कहना है कि लूस में एक नई व्हीकल कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल किया गया है जो पावरट्रेन और व्हीकल डायनामिक्स सिस्टम को इंटीग्रेट करती है। ये हर सेकंड 200 बार इनपुट को अपडेट करती है। इस मॉडल में टॉर्क वेक्टरिंग, एक्टिव सस्पेंशन और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसी टेक्नोलॉजी भी हैं, जिन्हें खास तौर पर इस नए आर्किटेक्चर के लिए डेवलप किया गया है।
कई नई चीजें पहली बार शामिल
फेरारी ने लूस में कई नई चीजें भी पहली बार शामिल की हैं। इनमें इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम, फोर-व्हील स्टीयरिंग और पांच सीटों वाला लेआउट शामिल है। इस मॉडल में चार दरवाजे दिए हैं। इसमें एक ऐसा पैकेजिंग एरेंजमेंट अपनाया गया है जो इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म की वजह से संभव हो पाया है। इससे पिछले फेरारी मॉडलों की तुलना में इसमें ज्यादा केबिन स्पेस मिलता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


