
इस कार के इंटीरियर से हुआ खुलासा, कई स्टाइलिश फिजिकल बटन दिए; 1950 की याद दिलाएंगे फीचर्स
फेरारी ने हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में एक प्रेस इवेंट में अपनी पहली EV ‘Luce’ के कॉकपिट सेक्शन को दिखाया। इस साल मई में कार और इंटीरियर का पूरा खुलासा होने की उम्मीद है। इसका डिजाइन लेजेंड जॉनी आइव (पहले Apple डिजाइन हेड थे) और LoveFrom में उनकी टीम के साथ मिलकर तैयार किया है।
फेरारी ने हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में एक प्रेस इवेंट में अपनी पहली EV ‘Luce’ के कॉकपिट सेक्शन को दिखाया। इस साल मई में कार और इंटीरियर का पूरा खुलासा होने की उम्मीद है। इसका डिजाइन लेजेंड जॉनी आइव (पहले Apple डिजाइन हेड थे) और LoveFrom में उनकी टीम के साथ मिलकर तैयार किया है। यह शानदार कॉकपिट रेट्रो फेरारी वाइब्स को लेटेस्ट EV टेक के साथ मिलाता है। खास बात ये है कि इसमें कई फिजिकल बटन देखने को मिलते हैं। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।






फेरारी Luce के इंटीरियर की खास बातें
>> यह मास्टरपीस 1950 और 1960 के दशक में फेरारी कारों में देखे जाने वाले तीन-स्पोक वुडन फिनिश वाले स्टीयरिंग व्हील से इंस्पायर्ड है। अपने मॉडर्न फॉर्म में स्टीयरिंग व्हील पूरी तरह से रीसायकल किए गए एल्युमीनियम एलॉय से बना है। यह हल्का है। इसमें क्लासी और प्रीमियम फील है। स्टीयरिंग व्हील में एविएशन-स्टाइल कंट्रोल के साथ दो तिकोने पॉड हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
>> बाईं तरफ यूजर रेंज, टूर और परफॉर्मेंस के ड्राइविंग मोड चुनने के लिए रोटरी स्विच चुन सकते हैं। दाईं तरफ, एक रेड मैनेटिनो का इस्तेमाल चेसिस कॉन्फिगरेशन मोड आइस, वेट, ड्राई, स्पोर्ट और ESC OFF चुनने के लिए किया जा सकता है। डैम्पिंग और वाइपर कंट्रोल भी दिए गए हैं।
>> फेरारी के हाल ही में फाइल किए गए पेटेंट से पता चलता है कि Luce EV यूजर्स को अलग-अलग पहियों पर पावर डिस्ट्रीब्यूशन एडजस्ट करने की सुविधा दे सकता है। प्रांसिंग हॉर्स एम्बलम में एक रोशनी वाला ट्रांसपेरेंट सेक्शन हो सकता है, जिसका इस्तेमाल अलर्ट और नोटिफिकेशन दिखाने के लिए किया जा सकता है।
फेरारी Luce का फीचर्स और फिजिकल बटन
फेरारी Luce में एविएशन-स्टाइल डायल के साथ 12.5-इंच का इंस्ट्रूमेंट बिनकल है। सीधे स्टीयरिंग कॉलम पर लगे डायल बिना किसी रुकावट के आसानी से जानकारी पाने में मदद करते हैं। डायल में खास सैमसंग OLED डिस्प्ले सहित एडवांस्ड टेक का इस्तेमाल किया गया है। बड़ा सेंट्रल डायल एक फिजिकल सुई के साथ-साथ एक डिजिटल रीडआउट के साथ स्पीड दिखाता है। नीचे, यूजर्स बची हुई बैटरी और उपलब्ध रेंज देख सकते हैं। बाईं तरफ, एक छोटा डायल पावर/रीजेन परसेंटेज दिखाता है। दाईं तरफ भी एक छोटा डायल है, जिसमें टायर प्रेशर और G Force जैसे रीडआउट हैं। ऊपर की OLED लेयर रोशनी देती है और इसका इस्तेमाल वॉर्निंग, नेविगेशन या शिफ्ट एड्स दिखाने के लिए किया जा सकता है।
इंस्ट्रूमेंट पैनल के दाईं तरफ 10.12-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, जो बॉल-एंड-सॉकेट जॉइंट पर लगी है। इसमें पाम रेस्ट है, जिससे यूजर्स के लिए अलग-अलग कंट्रोल बटन ऑपरेट करना आसान हो जाता है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन के ऊपर वाले हिस्से में क्रोनोग्राफ, घड़ी, कंपास और लॉन्च कंट्रोल की जानकारी दिखती है। यह कॉम्पैक्ट इंफोटेनमेंट स्क्रीन आजकल ज्यादातर मॉडर्न कारों में मिलने वाले बड़े डिस्प्ले से बिल्कुल अलग है।
गोरिल्ला ग्लास की सेफ्टी मिलेगी
लूस का सेंटर कंसोल भी अपने खास ग्लास गियर शिफ्टर (मजबूत गोरिल्ला ग्लास) के साथ सुंदर दिखता है। एक और दिलचस्प टेक ई-इंक है, जो सेंटर कंसोल पर मैग्नेटाइज्ड डॉक में ग्लास-एल्युमिनियम की को प्लग करने पर रोशनी करती है। फोटोज से साफ होता है कि फेरारी Luce का इंटीरियर एक EV कॉकपिट कैसा हो सकता है, इसका एक बोल्ड रीटेक है। इसमें टेक, डिजाइन ब्रिलियंस और प्रैक्टिकैलिटी का एक रोमांचक मिक्स है। लूस के साथ, फेरारी ने इलेक्ट्रिफिकेशन के जमाने में परंपरा को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने का एक सही तरीका ढूंढ लिया है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




