भारत आई हवा से बात करने वाली यह सुपरकार! 3.3 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार, कीमत ₹4.6 करोड़
फेरारी ने भारतीय मार्केट में अपनी नई लग्जरी कार 'अमालफी स्पाइडर' (Amalfi Spider) को लॉन्च कर दिया है। भारत में इस ओपन-टॉप ग्रैंड टूरर की एक्स-शोरूम कीमत 4.6 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

मशहूर सुपरकार निर्माता कंपनी फेरारी ने भारतीय मार्केट में अपनी नई लग्जरी कार 'अमालफी स्पाइडर' (Amalfi Spider) को लॉन्च कर दिया है। भारत में इस शानदार ओपन-टॉप ग्रैंड टूरर की एक्स-शोरूम कीमत 4.6 करोड़ रुपये से शुरू होती है। बता दें कि मार्च, 2026 में हुए इसके ग्लोबल डेब्यू के कुछ महीनों बाद ही इसे भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर दिया गया है। यह नई कार अमालफी कूपे का कनवर्टिबल यानी ओपन-रूफ वर्जन है। यह अमीर कार लवर्स के एक लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो खुली हवा में ड्राइविंग का मजा लेना चाहते हैं।
कीमत और पोजिशनिंग
कीमत और पोजिशनिंग की बात करें तो अमालफी स्पाइडर अपने कूपे (हार्ड-टॉप) मॉडल से ज्यादा प्रीमियम है। यह अमालफी कूपे से करीब 52 लाख रुपये महंगी है। यह गाड़ी लंबी दूरी के सफर के लिए बेहद आरामदायक है। इसके साथ ही इसमें शानदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन तालमेल मिलता है। कंपनी इस कार के साथ ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइजेशन के कई सारे ऑप्शन भी दे रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Ferrari Amalfi Spider
₹ 4.6 करोड़
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
320 kmph है टॉप स्पीड
इस सुपरकार की सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन और दमदार परफॉर्मेंस है। अमालफी स्पाइडर में 3.9-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 640bhp की अधिकतम पावर और 760Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कूपे मॉडल से 86 किलोग्राम भारी होने के बावजूद इसकी रफ्तार बेमिसाल है। यह कार महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है।
कार में हैं कई कलर ऑप्शन
डिजाइन के मामले में यह दिखने में काफी हद तक अमालफी कूपे जैसी ही लगती है। इसमें सबसे बड़ा अंतर इसकी फोल्डिंग फैब्रिक रूफ है। इस छत को 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर भी केवल 13.5 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है। यह सॉफ्ट-टॉप चार अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। हवा के शोर को कम करने के लिए इसमें रियर-सीट के पीछे खास विंड डिफ्लेक्टर दिए गए हैं ।
इंटीरियर है शानदार
इस कार के केबिन में 2+2 सीटिंग लेआउट मिलता है। अंदर की तरफ 15.6-inch का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25-inch का सेंट्रल टचस्क्रीन और पैसेंजर के लिए अलग से 8.8-inch की स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, केबिन में पावर्ड स्पोर्ट्स सीट्स, वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। कार की छत बंद होने पर इसमें 255 लीटर और छत खुलने पर 172 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


