फेरारी की नई सुपरकार, 640hp की ताकत, 3.3 सेकेंड में 100 की स्पीड, कमाल का है लुक

Mar 14, 2026 11:53 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

फेरारी की यह नई कार 640 हॉर्सपावर जेनरेट करने वाले ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 3.9-लीटर V8 इंजन के साथ आती है। इसकी टॉप-स्पीड 320kmph की है और यह मात्र 3.3 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

फेरारी की नई सुपरकार, 640hp की ताकत, 3.3 सेकेंड में 100 की स्पीड, कमाल का है लुक

फेरारी ने अपनी लेटेस्ट सुपरकार Amalfi Spider को लॉन्च किया है। यह नई कार ओरिजिनल अमाल्फी कूपे का 2+2 सॉफ्ट-टॉप कन्वर्टिबल वर्जन है। इसमें पांच-लेयर वाली फैब्रिक रूफ से लैस है और यह 640 हॉर्सपावर जेनरेट करने वाले ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 3.9-लीटर V8 इंजन के साथ आती है। कार में 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन ऑफर करती है। इसकी टॉप-स्पीड 320kmph की है और यह मात्र 3.3 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं फेरारी की इस नई कार के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जबर्दस्त इंजन और परफॉर्मेंस

अमाल्फी स्पाइडर में 3.9 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन लगा है जो 640 हॉर्सपावर और 760 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो रियर वील्स को पावर देता है। यह कार 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 320 किमी प्रति घंटे है। कूपे से 86 किलोग्राम अधिक, यानी 1,556 किलोग्राम वजन होने के बावजूद, स्पाइडर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में कूपे के बराबर ही समय लेती है, लेकिन 0 से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में इसे 9.4 सेकंड लगते हैं, जो कूपे से 0.4 सेकंड अधिक है। बेहतर कंट्रोल के लिए फेरारी इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और एक ऐक्टिव रियर स्पॉइलर दे रहा है, जो मिनिमम ड्रैग इंक्रीज के साथ 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर 110 किलोग्राम तक का डाउनफोर्स ऑफर करता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ferrari 812

Ferrari 812

₹ 5.2 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Urus

Lamborghini Urus

₹ 4.18 - 4.47 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Huracan STO

Lamborghini Huracan STO

₹ 4.99 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Huracan Sterrato

Lamborghini Huracan Sterrato

₹ 4.61 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Aston Martin DB12

Aston Martin DB12

₹ 4.59 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maserati MCPura

Maserati MCPura

₹ 5.12 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ferrari

गजब का है डिजाइन

चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध इसकी फैब्रिक रूफ 13.5 सेकंड में खुल जाती है और फोल्ड होने पर इसकी मोटाई मात्र 220 मिमी रहती है। इस डिजाइन के कारण रूफ नीचे होने पर 172 लीटर और ऊपर होने पर 255 लीटर का लगेज स्पेस मिलता है। पीछे की सीटों के बैकरेस्ट पर लगे विंड डिफ्लेक्टर शोर को कम करने में मदद करते हैं। 5-लेयर वाला रूफ मटीरियल फेरारी के हार्डटॉप के NVH लेवल के अनुरूप है। दिखने में स्पाइडर कूपे जैसी ही है, लेकिन इसमें एक विशेष रोसो ट्रामोंटो (Rosso Tramonto) पेंट ऑप्शन उपलब्ध है। ब्रैंड के अनुसार, यह एक 'Shimmering Effect' क्रिएट करता है।

धांसू इंटीरियर और तगड़ी टेक्नोलॉजी

केबिन में 2+2 लेआउट ऑफर किया जा रहा है। केबिन के अंदर आपको 10.25 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन, 8.8 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और 15.6 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। साथ ही इसमें फिजिकल कंट्रोल वाला थ्री-स्पोक स्टीयरिंग वील, कर्व्ड एयर वेंट्स और एल्युमिनियम सेंटर टनल शामिल हैं। इसमें हैप्टिक कंट्रोल भी दिए गए हैं। इन सबके अलावा कार में वायरलेस ऐपल कारप्ले, ऐंड्रॉयड ऑटो, ADAS, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।