2.3 सेकेंड में 100 की स्पीड और 1050hp, 14 मार्च को आ रही यह हाइपरकार, कीमत ₹10 करोड़ से ज्यादा

Mar 07, 2026 11:10 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Ferrai 849 Testarossa की भारत में एंट्री होने वाली है। यह हाइपरकार 14 मार्च को लॉन्च होने वाली है। इसका एक्स-शोरूम प्राइस 10.37 करोड़ से शुरू होगा। फेरारी की यह नई कार मात्र 2.3 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। 

2.3 सेकेंड में 100 की स्पीड और 1050hp, 14 मार्च को आ रही यह हाइपरकार, कीमत ₹10 करोड़ से ज्यादा

फेरारी भारत में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसी महीने की 14 तारीख यानी अगले शनिवार को भारत में अपनी 849 Testarossa को लॉन्च करने वाली है। इसकी सीधी टक्कर Lamborghini Revuelto से होगी। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस हाइपरकार की कीमत भारत में 10.37 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। फेरारी की यह अपकमिंग हाइपकार 4 लीटर के ट्विन-टर्बो प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस है, जो 1050hp की ताकत जेनरेट करता है। 849 टेस्टारॉसा की खास बात है कि यह मात्र 2.3 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इस हाइपरकार की टॉप-स्पीड 330 kmph है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इलेक्ट्रिक पावर पर 16 किमी से 25 किमी तक की रेंज

मिड-इंजन वाली फेरारी 849 टेस्टारॉसा में प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम लगा है, जिसमें 4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन और तीन इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं। इनमें दो फ्रंट एक्सल पर और एक इंजन और गियरबॉक्स के बीच में मौजूद है। V8 इंजन अकेले 830 हॉर्सपावर जेनरेट करता है, जबकि कुल सिस्टम आउटपुट 1050 हॉर्सपावर है। 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चारों वील को पावर सप्लाई करता है। फेरारी का दावा है कि टेस्टारॉसा 2.3 सेकेंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 330 किमी प्रति घंटे है। इसकी 7.45 kWh की बैटरी इसे केवल इलेक्ट्रिक पावर पर 16 किमी से 25 किमी तक ले जा सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz EQB

Mercedes-Benz EQB

₹ 72.2 - 78.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQA

Mercedes-Benz EQA

₹ 67.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1

BMW iX1

₹ 66.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG M9 EV

MG M9 EV

₹ 69.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ferrari

बोल्ड और यूनीक डिजाइन

नया मॉडल एक बोल्ड और यूनीक डिजाइन के साथ आता है। हाइपरकार के फ्रंट में L- शेप एलईडी हेडलाइट्स बोनट पर पर मौजूद एक ग्लॉसी ब्लैक स्ट्रिप से जुड़े हुए हैं, जो पुराने फेरारी मॉडल्स से इंस्पायर्ड स्टाइलिंग देते हैं। बम्पर में एक लेयर्ड डिजाइन है, जिसमें एक बड़ा सेंट्रल एयर इनटेक और एक उभरा हुआ फ्रंट लिप है। साइड प्रोफाइल में बड़े अलॉय वील्स, कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ और A-पिलर्स के साथ रियर में इंटीग्रेटेड बड़े एयर इनटेक दिखाई देते हैं। पीछे की ओर आपको डिजाइन में ट्विन टेल सेक्शन, स्लिम एलईडी टेल-लाइट्स, एक हाई-माउंटेड ड्यूल-एग्जॉस्ट सेटअप और एक बड़ा डिफ्यूजर भी देखने को मिलेगा।

बड़ा 16-इंच का डिजिटल डिस्प्ले

इंटीरियर की बात करें, तो केबिन का लेआउट ड्राइवर पर ज्यादा फोकस करता है। इसमें मौजूद ऊंचा सेंटर कंसोल और ब्रिज-स्टाइल डिवाइडर दोनों स्पोर्ट्स सीट्स को अलग करते हैं। डैशबोर्ड में ट्रेडिशनल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन नहीं है। इसकी बजाय ड्राइवर को एक बड़ा 16-इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलता है और पैसेंजर्स के लिए कंपनी एक स्लिम 9-इंच का स्क्रीन ऑफर कर रही है। इन सबके साथ इसमें कंपनी वायरले ऐपल कारप्ले और ऐंड्ऱॉयड ऑटो के साथ 7-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दे रही है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।