1 अप्रैल से हाइवे पर चलना होगा महंगा, बढ़ेगा FASTag को ऐक्टिव रखने का खर्च

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फास्टैग के ऐनुअल पास की फीस अभी 3 हजार रुपये है। 1 अप्रैल से इसकी कीमत बढ़ने वाली है। नया रेट खासतौर से वैलिड फास्टैग वाली नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए है। इस पास का यूज देशभर में नैशनल हाइवे और नैशनल एक्सप्रेसवे पर किया जा सकता है।

1 अप्रैल से हाइवे पर चलना होगा महंगा, बढ़ेगा FASTag को ऐक्टिव रखने का खर्च

हाइवे पर सफर करते हैं, तो 1 अप्रैल से आपका खर्च बढ़ने वाला है। NHAI ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि 1 अप्रैल से फास्टैग का ऐनुअल पास महंगा हो जाएगा। फास्टैग के ऐनुअल पास की फीस अभी 3 हजार रुपये है। 1 अप्रैल से आपको इसके लिए 3075 रुपये देने होंगे। ऐसे में अगर आप मौजूदा रेट के साथ एक साल और फास्टैग ऐनुअल पास का यूज करना चाहते हैं, तो आपके पास इसके लिए केवल कल यानी 31 मार्च तक का समय है। नया रेट खासतौर से वैलिड फास्टैग वाली नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए है। इस पास का यूज देशभर में नैशनल हाइवे और नैशनल एक्सप्रेसवे पर मैजूद लगभग 1150 टोल प्लाजा पर किया जा सकता है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

एक साल तक कैशलेस सफर का फायदा

FASTag ऐनुअल पास पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। इसका मकसद रेगुलर हाइवे पर ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए FASTag को बार-बार रिचार्ज करने के झंझट से छुटकारा दिलाना है। यह स्कीम प्राइवेट, नॉनृकमर्शियल वीइकल्स जैसे कार, जीप या वैन के लिए वन-टाइम पेमेंट ऑप्शन ऑफर करती है। ऐनुअल पास रिचार्ज करने के बाद ट्रैवलर्स NHAI टोल प्लाजा पर 1 साल या 200 ट्रिप्स, जो भी पहले हो, तक कैशलेस सफर का फायदा उठा सकते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 87,878 - 95,465

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

56 लाख से अधिक हुई यूजर्स की संख्या

वार्षिक पास उन लोगों के लिए खासतौर से बड़े काम का है, जो एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करते हैं। NHAI का कहना है कि लॉन्च के बाद से इस पास को बड़े लेवल पर अपनाया गया है और इसके यूजर्स की संख्या 56 लाख से अधिक हो चुकी है। फास्टैग ऐनुअल पास का रिचार्ज राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट से किया जा सकता है। पेमेंट हो जाने के बाद ऐनुअल पास वीइकल के मौजूदा फास्टैग पर दो घंटे के अंदर ऐक्टिव हो जाता है।

क्या है फास्टैग?
FASTag एक अनिवार्य इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी का यूज करके यूजर्स को टोल प्लाजा पर रुके बिना ऑटोमैटिकली टोल फी का पेमेंट करने की सुविधा देता है। RFID चिप वाला FASTag स्टिकर कार के विंडशील्ड पर चिपकाया जाता है, जिसे टोल प्लाजा पर स्कैन करके टोल फीस ऑटोमैटिकली काट लिया जाता है। आरएफआईडी स्टिकर यूजर के बैंक अकाउंट या वॉलेट से जुड़ा होता है। टोल शुल्क कट जाने के बाद, यूजर्स को हर ट्रांजैक्शन के लिए रजिस्टर्ड नंबर पर एक एसएमएस मिलता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।