₹15 में टोल पार करवाने वाले पास को 50 लाख लोगों ने बनवाया, सरकार ने FASTag के नियम भी बदले
नेशनल हाईवे पर लोगों के टोल टैक्स पर लगने वाले पैसे बचाने के लिए सरकार FASTag एनुअल पास लेकर आई थी। अब 6 महीने के अंदर इसे 50 लाख से ज्यादा यूजर्स मिल चुके हैं। वहीं, इस दौरान 26.55 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड किए गए हैं।
नेशनल हाईवे पर लोगों के टोल टैक्स पर लगने वाले पैसे बचाने के लिए सरकार FASTag एनुअल पास लेकर आई थी। अब 6 महीने के अंदर इसे 50 लाख से ज्यादा यूजर्स मिल चुके हैं। वहीं, इस दौरान 26.55 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड किए गए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि नेशनल हाईवे (NH) नेटवर्क पर होने वाले कुल कार ट्रांजैक्शन में से लगभग 28% अब FASTag एनुअल पास के जरिए किए जा रहे हैं, जो नेशनल हाईवे यूजर्स के बीच FASTag एनुअल पास की बढ़ती पसंद को दिखाता है। बता दें कि इस पास की कीमत 3000 रुपए है, जिसमें 200 ट्रिप शामिल होती हैं। इसका प्रति टोल खर्च सिर्फ 15 रुपए होता है।






रीजन एनालिसिस से पता चलता है कि इस्तेमाल के मामले में चंडीगढ़ सबसे आगे है, जहां देश भर में कुल एनुअल पास ट्रांजैक्शन का 14% होता है। इसके बाद, तमिलनाडु 12.3% और दिल्ली 11.5% पर हैं। इसके अलावा, दिल्ली NCR में बिजवासन फी प्लाजा सबसे आगे रहा, जहां फी प्लाजा पर कुल कार क्रॉसिंग में से लगभग 57% एनुअल पास का इस्तेमाल करके हुई। इसके बाद, दिल्ली NCR में मुंडका फी प्लाजा और सोनीपत में झिंझोली फी प्लाजा हैं, दोनों में एनुअल पास का इस्तेमाल करके गैर-कमर्शियल गाड़ियों की क्रॉसिंग लगभग 53% दर्ज की गई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 86,378 - 94,069

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मंत्रालय के अनुसार, नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे पर लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर लागू होने वाला यह एनुअल पास, एक साल की वैलिडिटी या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग के लिए 3,000 रुपए की एक बार की फीस पेमेंट करके FASTag को बार-बार रिचार्ज करने की ज़रूरत को खत्म करता है। यह पास वैलिड FASTag वाले सभी नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए लागू है। राजमार्गयात्रा ऐप या NHAI वेबसाइट के जरिए एक बार की फीस पेमेंट करने के बाद यह एनुअल पास गाड़ी से जुड़े मौजूदा FASTag पर 2 घंटे के अंदर एक्टिवेट हो जाता है।
FASTag पर KYV प्रोसेस खत्म
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने नए FASTag जारी करने के प्रोसेस को और आसान बना दिया है। अथॉरिटी ने प्राइवेट व्हीकल के लिए FASTag जारी होने के बाद होने वाली अनिवार्य KYV प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म कर दिया। ये नया नियम 1 फरवरी 2026 से लागू किया गया है। अथॉरिटी ने नए जारी किए गए फास्टैग वाली कारों (कार, जीप, वैन) के लिए 'नो योर व्हीकल' (KYV) की प्रक्रिया को बंद करने का फैसला किया है। पहले ऐसा होता था कि FASTag चालू होने के बाद भी व्हीकल ओनर्स से दोबारा दस्तावेज, फोटो मांगा जाता था।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




