Hindi Newsऑटो न्यूज़Farhan Akhtar new Mercedes GLS 600 Rs 3.4 Crore
फरहान ने पत्नी संग खरीदी ₹4 करोड़ की ये SUV; इसमें लाउंज, फ्रिज, मसाज सीट जैसी कई खूबियां

फरहान ने पत्नी संग खरीदी ₹4 करोड़ की ये SUV; इसमें लाउंज, फ्रिज, मसाज सीट जैसी कई खूबियां

संक्षेप:

बॉलीवुड के मल्टी टेलेंटड स्टार फरहान अख्तर ने मर्सिडीज मायबैक GLS 600 SUV खरीदी है। ये लग्जरी SUV के साथ ही परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है। वैसे, वॉलीवुड में मर्सिडीज मायबैक का चलन काफी पुराना है। फरहान की इस लग्जरी SUV की ऑनरोड प्राइस 4 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Fri, 24 Oct 2025 04:46 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के मल्टी टेलेंटड स्टार फरहान अख्तर ने मर्सिडीज मायबैक GLS 600 SUV खरीदी है। ये लग्जरी SUV के साथ ही परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है। वैसे, वॉलीवुड में मर्सिडीज मायबैक का चलन काफी पुराना है। फरहान की इस लग्जरी SUV की ऑनरोड प्राइस 4 करोड़ रुपए से ज्यादा है। फरहान पत्नी शिवानी दांडेकर के साथ नई कार की डिलीवरी लेने पहुंचे थे। यह लग्जरी SUV ब्लैक कलर की है और देखने में काफी जबरदस्त लगती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

बता दें कि फरहान से पहले मर्सिडीज मायबैक GLS 600 SUV को बॉलीवुड के कई स्टार्स खरीद चुके हैं। इसमें रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सैनन, शाहिद कपूर, अजय देवगन, आयुष्मान खुराना और शिल्पा शेट्टी जैसे कई नाम शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

मर्सिडीज मायबैक GLS 600 SUV की खास बातें

मर्सिडीज मायबैक GLS 600 SUV में 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 48V EQ बूस्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। यह इंजन 550 बीएचपी की पावर और 770 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह लग्जरी SUV 0-100 kmph की रफ्तार महज 4.9 सेकेंड में पकड़ सकती है।

ये भी पढ़ें:ड्राइविंग लाइसेंस को मोबाइल नंबर अपडेट करें, वरना सस्पेंड का खतरा

यह अल्ट्रा-लग्जरी SUV कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल भी है। ये टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और परफॉर्मेंस का कॉम्बीनेशन है। इसमें 4-सीटर और 5-सीटर कॉन्फिगरेशन मिलता है। रियर सीट पर फर्स्ट-क्लास लाउंज का एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें रिक्लाइनिंग सीट्स मिलती हैं, जो कि वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज फंक्शन से लैस है। रियर सीट पर फोल्डिंग टेबल और रेफ्रिजरेटर कंपार्टमेंट मिलता है। केबिन को बाहरी शोर से पूरी तरह से अलग रखने के लिए अतिरिक्त साउंड इंसुलेशन दिया गया है। इसमें एयर सस्पेंशन भी मिलता है।

ये भी पढ़ें:माइलेज की टेंशन खत्म कर देंगी ये 5 CNG कार, कीमत भी सिर्फ ₹4.82 लाख से शुरू

मर्सिडीज मायबैक GLS 600 SUV के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वर्टिकल क्रोम स्लैट्स के साथ बड़ी मेबैक ग्रिल और बोनट पर मर्सिडीज स्टार दिया गया है। इसमें 23-इंच तक के मायबैक एलॉय व्हील्स, ऑटोमैटिक साइड स्टेप, डुअल 12.3-इंच डिजिटल स्क्रीन के साथ मर्सिडीज का एडवांस्ड MBUX इन्फोटेनमेंट सिस्टम, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, ADAS और 8 एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।