फेसलिफ्ट से लेकर नए मॉडल्स तक, Honda ला रहा ये कमाल की कारें, लिस्ट में ईवी और हाइब्रिड भी
होंडा अपने प्रोडक्ट लाइनअप को बड़ा अपडेट देने वाला है। कंपनी अगले महीने सिटी फेसलिफ्ट के साथ ZR-V हाइब्रिड को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा भी होंडा कई और कारों को लाने की तैयारी कर रहा है। आइए जानते हैं डीटेल।

होंडा अपने प्रोडक्ट लाइनअप को बड़ा अपडेट देने के लिए कमर कस चुका है। कंपनी अगले महीने की 22 तारीख को सिटी फेसलिफ्ट के साथ ZR-V हाइब्रिड को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा भी होंडा कई और कारों को लाने की तैयारी कर रहा है। इनमें 0 Alpha EV के साथ नेक्स्ट जेनरेशन सिटी और एलिवेट का फेसफिल्ट और हाइब्रिड वर्जन भी शामिल है। ये सभी प्रोडक्ट साल 2028 तक मार्केट में एंट्री कर लेंगे। तो आइए जानते हैं होंडा के अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।






Honda City Facelift and ZR-V Hybrid
होंडा 22 मई, 2026 को भारत में सिटी फेसलिफ्ट और ZR-V हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करेगी। नई सिटी फेसलिफ्ट में कॉस्मेटिक डिजाइन और इंटीरियर में बदलाव के साथ कई नए फीचर्स भी शामिल होंगे। वहीं, होंडा ZR-V हाइब्रिड को फुली इंपोर्टेड CBU मॉडल होगी। इसकी कीमत 40 लाख से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है। ZR-V में 2.0 लीटर का दमदार हाइब्रिड इंजन होगा, जिसकी माइलेज लगभग 22-23 किमी प्रति लीटर होगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda City Hybrid
₹ 20 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz V-Class
₹ 1.4 करोड़ से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Honda 0 Alpha EV
होंडा ने भारत में अपनी अपकमिंग मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी 0 अल्फा की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी, मारुति सुजुकी ई विटारा, महिंद्रा बीई 6 और अपकमिंग टाटा सिएरा ईवी को टक्कर देगी। यह नया मॉडल इंडियन मार्केट में होंडा की सबसे अडवांस्ड और फीचर-लोडेड कार होगी। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें आपको ब्रैंड का नया इंफोटेनमेंट यूनिट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिल सकती है।
Honda Elevate Facelift + Hybrid
होंडा कार्स इंडिया अपनी इकलौती एसयूवी एलिवेट को अपडेट देने वाली है। अपडेटेड मॉडल में डिजाइन और इंटीरियर में मामूली बदलाव के साथ कई नए फीचर्स भी शामिल होंगे। उम्मीद है कि एसयूवी में एक दमदार हाइब्रिड इंजन भी लगाया जा सकता है, जो होंडा सिटी ई:एचईवी में भी इस्तेमाल होता है। यह एटकिंसन साइकिल पर बेस्ड 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक छोटी बैटरी लगी है। एक इलेक्ट्रिक मोटर इलेक्ट्रिक जनरेटर का काम करती है, जबकि दूसरी मोटर एसयूवी को चलाने के लिए है।
Next-gen City and new compact SUV
होंडा अपनी नेक्स्ट जेनरेशन सिटी सेडान पर भी काम कर रही है। इसकी एंट्री साल 2028 में हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी एक नई सब-4 मीटर एसयूवी भी डिवेलप कर रही है। दोनों मॉडल नए PF2 मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगे। इन मॉडलों में नेक्स्ट जेनरेशन का 1.5 लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन होगा, जो दो इलेक्ट्रिक मोटरों और एक छोटे बैटरी पैक के साथ आएगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


