Hindi Newsऑटो न्यूज़Everyone was shocked when Tata Punch and BMW Z4 collided
जब BMW ने मारी टाटा पंच को टक्कर, लेकिन इसके रिजल्ट ने सभी को चौंकाया; आज भी लोग हो रहे दंग

जब BMW ने मारी टाटा पंच को टक्कर, लेकिन इसके रिजल्ट ने सभी को चौंकाया; आज भी लोग हो रहे दंग

संक्षेप:

एक साल पहले दिसंबर 2024 में एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में शामिल एक छोटी कार इसके बाद इतनी हिट हुई कि वो देश की नंबर-1 कार बन गई। दरअसल, हम यहां जिस मामले की बात कर रहे हैं उसमें एक तेज रफ्तार BMW Z4 ने एक टाटा पंच को टक्कर मारी थी।

Dec 16, 2025 08:40 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक साल पहले दिसंबर 2024 में एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में शामिल एक छोटी कार इसके बाद इतनी हिट हुई कि वो देश की नंबर-1 कार बन गई। दरअसल, हम यहां जिस मामले की बात कर रहे हैं उसमें एक तेज रफ्तार BMW Z4 ने एक टाटा पंच को टक्कर मारी थी। इस टक्कर के बाद इन दोनों कारों की मजबूती भी सामने आ गई थी। BMW Z4 ने पंच को टक्कर मारी और फिर एक डिवाइडर से टकरा गई थी। इस स्पोर्ट्स कार को 20 वर्षीय एक युवक चला रहा था और कथित तौर पर को-पायलट सीट पर एक अन्य बच्चा भी मौजूद था।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

हैरानी की बात यह रही कि इस एक्सीडेंट में BMW कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन पंच में केवल फ्रंट बोनट ही डैमेज हुआ। यह घटना दिल्ली गेट एरिया के पास हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था है कि कार तेज रफ्तार में थी और एक ऑटो-रिक्शा से टकराने के बाद टाटा पंच से टकरा गई थी। इसके बाद यह आगे बढ़ी और एक डिवाइडर से टकरा गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर के बिंदु से BMW 100 मीटर तक घसीटी चली गई थी। खास बात ये है कि पंच को ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। ऐसे में इस कार ने इस एक्सीडेंट के दौरान अपनी मजबूती भी साबित कर दी थी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz CLE Cabriolet

Mercedes-Benz CLE Cabriolet

₹ 1.11 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 29.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:भारतीय बाजार में छा गई ये कंपनी, कार की बिक्री में हुआ दोगुना इजाफा

टाटा पंच की सेफ्टी और फीचर्स
ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है। टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो AC, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें:इस लग्जरी 7-सीटर SUV पर आया ₹1.25 लाख का तगड़ा डिस्काउंट, देखें डिटेल

टाटा पंच का इंजन और माइलेज
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। इसे इलेक्ट्रिक मॉडल में भी खरीद सकते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।