Hindi Newsऑटो न्यूज़Every 3 car tested by Bharat NCAP in 2026
जनवरी में इन 3 कारों का हुआ क्रैश टेस्ट, तीनों को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग; एक की कीमत सिर्फ ₹5.59 लाख

जनवरी में इन 3 कारों का हुआ क्रैश टेस्ट, तीनों को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग; एक की कीमत सिर्फ ₹5.59 लाख

संक्षेप:

भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली ज्यादातर कार अब भारत NCAP यानी BNCAP टेस्ट को पास करके आ रही हैं। यहां होने वाले क्रैश टेस्ट में मिलने वाली सेफ्टी रेटिंग से कारों को खरीदने को लेकर ग्राहकों का भरोसा बेहतर होता है। BNCAP शुरू होने के बाद से अब तक इसमें 29 कारों का क्रैश टेस्ट किया जा चुका है।

Jan 21, 2026 05:11 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली ज्यादातर कार अब भारत NCAP यानी BNCAP टेस्ट को पास करके आ रही हैं। यहां होने वाले क्रैश टेस्ट में मिलने वाली सेफ्टी रेटिंग से कारों को खरीदने को लेकर ग्राहकों का भरोसा बेहतर होता है। BNCAP शुरू होने के बाद से अब तक इसमें 29 कारों का क्रैश टेस्ट किया जा चुका है। इसमें से ज्यादाकर कार 5-स्टार और 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ पास हुई हैं। हालांकि, हम आपको यहां पर इन 3 मॉडल की सेफ्टी रेटिंग के बारे में बता रहे हैं जिन्हें इस साल यानी 2026 में क्रैश टेस्ट से गुजरना पड़ा। इस लिस्ट में टाटा की न्यू पंच, विनफास्ट की VF6 और VF7 शामिल हैं। चलिए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1. टाटा पंच
क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग : 5-स्टार

टाटा की न्यू पंच को जनवरी 2026 में क्रैश टेस्ट किया गया। खास बात ये रही कि लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी टेस्टिंग करवा ली थी। जिसका रिजल्ट इसके लॉन्च इवेंट में शेयर किया गया। कंपनी ने बताया कि इस कार को BNCAP टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए इस कार को 32 में से 30.58 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 45.00 पॉइंट मिले। इसकी कीमत सिर्फ 5.59 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा ने अपनी इन फोर-व्हीलर को अपडेट, कीमत ₹9.85 लाख से शुरू

2. विनफास्ट VF6
क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग : 5-स्टार

वियतनाम की कंपनी विनफास्ट ने वैसे तो अपनी VF6 इलेक्ट्रिक SUV पिछले साल ही लॉन्च कर दी थी, लेकिन इसके क्रैश टेस्ट को जनवरी 2026 में किया गया। अब कंपनी ने इसके रिजल्ट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक SUV को BNCAP टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए इस कार को 32 में से 27.13 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 44.41 पॉइंट मिले।

ये भी पढ़ें:पल्सर खरीदने वालों की मौज, आपके शहर के बजाज शोरूम पर पहुंचे ये दो नए मॉडल

3. विनफास्ट VF7
क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग : 5-स्टार

वियतनाम की कंपनी विनफास्ट के पोर्टफोलियो VF7 इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है। जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसका क्रैश टेस्ट जनवरी 2026 में किया गया। कंपनी ने इसके रिजल्ट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक SUV को BNCAP टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए इस कार को 32 में से 28.54 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 45.25 पॉइंट मिले।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।