स्टार्टअप्स का क्रेज हुआ फीका! EV टू-व्हीलर मार्केट में पुराने ब्रांड्स फिर जीत रहे दिल; जानिए क्या है वजह

Feb 16, 2026 11:05 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट अब तेजी से बदल रहा है। जो सेक्टर कभी नए स्टार्टअप्स के भरोसे आगे बढ़ रहा था, अब वहां पुराने और भरोसेमंद ब्रांड पूरी मजबूती से अपनी पकड़ बना चुके हैं।

स्टार्टअप्स का क्रेज हुआ फीका! EV टू-व्हीलर मार्केट में पुराने ब्रांड्स फिर जीत रहे दिल; जानिए क्या है वजह

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट अब तेजी से बदल रहा है। जो सेक्टर कभी नए स्टार्टअप्स के भरोसे आगे बढ़ रहा था, अब वहां पुराने और भरोसेमंद ब्रांड पूरी मजबूती से अपनी पकड़ बना चुके हैं। बता दें कि टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियों ने मिलकर जनवरी 2026 तक इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक मार्केट का करीब 60 पर्सेंट हिस्सा अपने नाम कर लिया है। जबकि 2023 में यह आंकड़ा सिर्फ 34 पर्सेंट था। यानी अब ग्राहक सिर्फ कुछ नया ट्राय करने के मूड में नहीं है, बल्कि उसे ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए जिस पर भरोसा हो। यही सोच अब पूरे EV टू-व्हीलर बाजार की दिशा तय कर रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

शुरुआत में स्टार्टअप्स को बढ़त मिली

शुरुआती दौर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वाले ज्यादातर लोग ऐसे थे, जो नई टेक्नोलॉजी आजमाना चाहते थे। तब स्टार्टअप्स को बढ़त मिली। लेकिन अब आम यूजर की सोच बदल गई है। आज ग्राहक मजबूत सर्विस नेटवर्क, पास में डीलरशिप, आसानी से मिलने वाली सर्विस और लंबे समय में कम खर्च वाले वाहन को ज्यादा अहमियत देता है। यही वजह है कि पुरानी कंपनियां, जिनका नेटवर्क पहले से मजबूत है, अब इस रेस में आगे निकलती दिख रही हैं।

सबसे ज्यादा फायदा टीवीएस को

इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा टीवीएस मोटर को मिला है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों का प्रोडक्शन बढ़ाया। जबकि iQube जैसे हिट मॉडल के साथ ऑर्बिटर जैसे नए प्रोडक्ट भी लॉन्च किए। नतीजा यह रहा कि दिसंबर, 2025 की तिमाही में TVS ने पहली बार 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच दिए। वहीं, बजाज ऑटो ने बैटरी सप्लाई की शुरुआती दिक्कतों को दूर कर प्रोडक्शन दोबारा तेज किया। इससे चेतक स्कूटर की बिक्री बढ़ी और बजाज फिर से बाजार में नंबर-2 पोजिशन पर आ गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

दूसरी ओर स्टार्टअप्स के लिए हालात पहले जैसे आसान नहीं रहे। एथर एनर्जी ने अपने रिज्टा स्कूटर से कुछ हद तक पकड़ बनाई है, लेकिन Ola इलेकट्रिक जैसी बड़ी कंपनी को भी मार्केट शेयर में गिरावट झेलनी पड़ रही है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अब सिर्फ कम कीमत से ग्राहक नहीं आएंगे। स्थिरता, भरोसा और बेहतर ग्राहक अनुभव ही आगे की असली कुंजी है। इसी वजह से बड़े और स्थापित ब्रांड आगे बढ़ रहे हैं, जबकि छोटे स्टार्टअप्स को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;