अर्टिगा से इनोवा तक! बजट में फिट और सफर में सुपरहिट हैं ये 5 शानदार फैमिली कारें; जानिए डिटेल्स
भारत में बड़े परिवारों के बीच एमपीवी (MPV) कारों का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ा है। इनमें बैठने के लिए तीन लाइनों की बेहतरीन सीटें के साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए कमाल का कम्फर्ट भी मिलता है।

एक ऐसी गाड़ी ढूंढ रहे हैं जिसमें पूरा परिवार एक साथ सफर का मजा ले सके तो मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होते हैं। भारत में बड़े परिवारों के बीच इन गाड़ियों का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ा है। इनमें न सिर्फ बैठने के लिए तीन लाइनों की बेहतरीन सीटें मिलती हैं, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी ये गाड़ियां कमाल का कम्फर्ट देती हैं। मार्केट में बजट रेंज से लेकर प्रीमियम फीचर्स वाली कई धांसू गाड़ियां मौजूद हैं जो आपके सफर को बेहद शानदार बना देंगी। आइए नजर डालते हैं देश के 5 सबसे बेहतरीन और शानदार MPV ऑप्शन्स पर विस्तार से।






मारुति सुजुकी अर्टिगा
भारतीय मार्केट में जब भी एमपीवी कारों की बात आती है तो मारुति अर्टिगा का नाम सबसे ऊपर रहता है। यह गाड़ी अपने कम बजट, बेहतरीन माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च की वजह से लाखों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इसमें 1.5-लीटर का रिफाइंड पेट्रोल इंजन मिलता है जो स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। गाड़ी के अंदर 7 लोगों के बैठने के लिए काफी अच्छी जगह दी गई है। इसके टॉप वैरिएंट्स में 6-एयरबैग्स जैसी तगड़ी सेफ्टी भी मिलती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Innova Crysta
₹ 18.85 - 25.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.52 - 14.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
किआ कैरेंस
अगर आप अपने परिवार के लिए एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो दिखने में बेहद मॉडर्न और फीचर्स के मामले में एकदम हाई-टेक हो तो किया कारेंस आपके लिए बेस्ट चॉइस है। इस गाड़ी को कंपनी ने एक एसयूवी जैसा मस्कुलर लुक दिया है। कार के अंदर आपको बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और बोस का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
मारुति सुजुकी XL6
मारुति की ही XL6 उन लोगों के लिए एक प्रीमियम ऑप्शन है जो अर्टिगा से कुछ ज्यादा स्टाइल और लग्जरी चाहते हैं। यह गाड़ी मारुति के नेक्सा आउटलेट्स के जरिए बेची जाती है। इसका लुक अर्टिगा के मुकाबले कहीं ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक है। इसमें ब्लैक थीम वाला इंटीरियर, वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को भारतीय सड़कों की रानी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह गाड़ी अपने दमदार डीजल इंजन, रियर-व्हील ड्राइव सेटअप और बेहद मजबूत बॉडी के लिए जानी जाती है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी मक्खन की तरह चलती है। इसका 2.4-लीटर का डीजल इंजन भारी वजन उठाने और हाईवे पर लंबी दूरी तय करने के लिए बहुत ताकतवर है। इनोवा क्रिस्टा की रीसेल वैल्यू भी मार्केट में सबसे शानदार रहती है।
टोयोटा इनोवा हायक्रॉस
यदि आप बिल्कुल नए जमाने की लग्जरी और फ्यूचरिस्टिक गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो इनोवा हायक्रॉस आपके लिए अल्टीमेट ऑप्शन है। यह गाड़ी टोयोटा की एडवांस 'सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी' के साथ आती है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी होती है। इसके केबिन में ऑटोमैटिक ओटोमन सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और एक आलीशान पैनोरमिक सनरूफ जैसे वीआईपी फीचर्स मिलते हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


