इस कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर टूटे ग्राहक, 30 दिनों में 54,037 घरों तक पहुंची; बनी बिक्री में नंबर-1

लाइव हिन्दुस्तान
share

आजकल भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खूब दौड़ रहे हैं। अगर बीते महीने यानी सितंबर 2026 की बात करें तो इस बार भी टीवीएस (TVS) ने सबको पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

electric two-wheeler sales september 2026 tvs bajaj ather ola river
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री सितंबर 2026

आजकल भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खूब दौड़ रहे हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने लोगों को बिजली से चलने वाली गाड़ियों की तरफ मोड़ दिया है। अगर बीते महीने यानी सितंबर 2026 की बात करें तो इस बार भी टीवीएस (TVS) ने सबको पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। टीवीएस को पिछले महीने 54,037 नए खरीदार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में 125.87 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 23,924 यूनिट था। आइए जानते हैं कि टॉप की इस लिस्ट में और कौन-कौन सी कंपनियां शामिल हैं।

बजाज और एथर का धमाल

बिक्री की इस रेस में दूसरे नंबर पर बजाज ऑटो रही। बजाज ने इस दौरान 138.87 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 48,429 यूनिट्स टू-व्हीलर की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में एथर एनर्जी रही। एथर ने इस दौरान करीब 55.62 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 30,533 यूनिट्स इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा करीब 19,620 के आसपास था।

विडा की छलांग, ओला को झटका

बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हीरो विडा रही। विडा ने इस दौरान 83.24 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 24,321 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री की। वहीं, कभी नंबर-1 पर रहने वाली ओला अब फिसलकर पांचवें नंबर पर आ गई है। ओला की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 2.96 पर्सेंट की गिरावट आई है। इस बार ओला की बिक्री सिर्फ 13,451 यूनिट्स पर ही सिमट कर रह गई।

मिड-रेंज ब्रांड्स की धमाकेदार ग्रोथ

छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में ग्रीव्स एम्पियर रही। ग्रीव्स एम्पियर ने इस दौरान 114.06 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,316 यूनिट्स इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री की। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रिवर ईवी रही। इसने 193.19 पर्सेंट की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 5,556 गाड़ियां बेचीं। जबकि आठवें नंबर पर बीगास का कब्जा रहा। इसने 99.01 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 5,023 यूनिट्स बेचे।

दूसरे ब्रांड्स का हाल

लिस्ट में नौवें नंबर पर बाउंस ईवी रही। इसने 242.91 पर्सेंट की सबसे तगड़ी सालाना बढ़ोतरी के साथ 3,069 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, दसवें नंबर पर ई-स्प्रिंटो का कब्जा रहा। इसने 108.67 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 1,997 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे। कुल मिलाकर सितंबर 2026 का महीना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए काफी शानदार रहा। इस दौरान बड़ी से लेकर छोटी कंपनियों ने बिक्री के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इस कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर टूटे ग्राहक, बनी बिक्री में नंबर-1