EV मार्केट में आई 'सुनामी'! एक साल में बिक गईं 1.93 लाख इलेक्ट्रिक कारें; जानिए क्या रही बड़ी वजह
भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वित्त वर्ष 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का आंकड़ा 1,93,633 यूनिट्स तक पहुंच गया है।

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वित्त वर्ष 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का आंकड़ा 1,93,633 यूनिट्स तक पहुंच गया है। बता दें कि इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि अब चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की टेंशन खत्म हो रही है। साथ ही, अब मार्केट में हर बजट और पसंद के हिसाब से शानदार फीचर्स वाले मॉडल्स मौजूद हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी शानदार तेजी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
कुछ ऐसे हैं बिक्री के आंकड़े
आंकड़ों की बात करें तो 'वाहन पोर्टल' के अनुसार, इलेक्ट्रिक कारों के रजिस्ट्रेशन में इस साल एक बहुत बड़ा उछाल देखा गया है। वित्त वर्ष 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का आंकड़ा 1,93,633 यूनिट्स तक पहुंच गया है। जबिक पिछले साल इसी दौरान यह आंकड़ा महज 1,01,205 यूनिट्स था। वहीं, टू-व्हीलर सेगमेंट में तो इलेक्ट्रिक का असली जलवा बरकरार है। इस वित्त वर्ष में करीब 14 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 11.5 लाख था।
बिक्री में रॉकेट जैसी तेजी
दिलचस्प बात यह है कि इस बिक्री में असली जान साल के आखिरी महीनों में आई। मार्च के महीने में कार और स्कूटर दोनों की सेल में रॉकेट जैसी तेजी देखी गई। जहां फरवरी में 14,177 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं, वहीं मार्च खत्म होते-होते यह आंकड़ा 21,716 यूनिट्स पर पहुंच गया। इसी तरह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री भी फरवरी के 1.08 लाख से उछलकर मार्च में सीधा 1.84 लाख यूनिट्स के पार निकल गई। डीलर्स की तरफ से मिलने वाली भारी छूट और साल के अंत में नया वाहन खरीदने के ट्रेंड ने इन आंकड़ों को इस ऊंचाई पर पहुंचाया है।
जल्द नए मॉडलों की होगी एंट्री
दूसरी ओर सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी में धीरे-धीरे कटौती के बावजूद ईवी (EV) का क्रेज कम होने के बजाय और बढ़ा है। टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी पिछले साल के 6.3 पर्सेंट से बढ़कर अब 9 पर्सेंट के करीब पहुंच गई है। यानी अब यह सेक्टर अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है। आने वाले समय में टाटा, महिंद्रा और ओला जैसे दिग्गज कई नए मॉडल्स लाने की तैयारी में हैं, जिससे बाजार में मुकाबला और कड़ा होगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


