Hindi Newsऑटो न्यूज़electric car sales in 2025 tata motors becomes the best-selling ev company
पूरे साल इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों पर टूटे ग्राहक, 2025 में बनी नंबर-1; अकेले 40% मार्केट पर कब्जा

पूरे साल इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों पर टूटे ग्राहक, 2025 में बनी नंबर-1; अकेले 40% मार्केट पर कब्जा

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों (EV) की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते साल यानी 2025 की बात करें तो इस दौरान भारतीय मार्केट में कुल 1,76,817 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई।

Jan 09, 2026 11:41 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों (EV) की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते साल यानी 2025 की बात करें तो इस दौरान भारतीय मार्केट में कुल 1,76,817 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी 2024 में यह आंकड़ा कुल 99,875 यूनिट था। यानी की सालाना आधार पर इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में 77.04 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। बता दें कि एक बार फिर टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कार बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 13.28 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 70,004 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। आइए जानते हैं इस दौरान दूसरे कंपनियों की इलेक्ट्रिक कार बिक्री के बारे में विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

636% बढ़ गई हुंडई की बिक्री

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर एमजी मोटर्स रही। एमजी मोटर्स ने इस दौरान 135.57 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 51,387 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा रही। महिंद्रा ने इस दौरान 369.44 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 33,513 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई रही। हुंडई ने इस दौरान 635.89 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,726 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की।

पांचवें नंबर पर रही BYD

दूसरी ओर पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में BYD रही। BYD ने इस दौरान 88.29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,402 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बीएमडब्ल्यू रही। बीएमडब्ल्यू ने इस दौरान 160.39 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 395 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ रही। किआ ने इस दौरान 557.83 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,730 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की।

225 यूनिट बिकी टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मर्सिडीज रही। मर्सिडीज ने इस दौरान 22.43 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,168 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सिट्रोएन रही। सिट्रोएन ने इस दौरान 54.75 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 871 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की। जबकि 826 यूनिट बेचकर दसवें नंबर पर विन्फास्ट रही। इसके अलावा, 389 यूनिट कार बिक्री करके ग्यारहवें नंबर पर वोल्वो, 225 यूनिट कार की बिक्री करके बारहवें नंबर पर टेस्ला रही। जबकि दूसरी सभी कंपनियों ने मिलकर 381 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।