इस कंपनी के ई-स्कूटर का ऐसा क्रेज, बजाज, हीरो, एथर भी नहीं दे रहे टक्कर! ओला तो आसपास भी नहीं

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

टॉप कंपनियों की लिस्ट में टीवीएस के साथ बजाज, एथर एनर्जी और हीरो मोटोकॉर्प सबसे ऊपर रहीं। वहीं, ओला इलेक्ट्रिक भी टॉप-5 में शामिल रही। इस लिस्ट में ओला को छोड़कर सभी कंपनियों को साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली। टॉप-10 कंपनियों ने मई में कुल मिलाकर 161,313 यूनिट बेचीं।

इस कंपनी के ई-स्कूटर का ऐसा क्रेज, बजाज, हीरो, एथर भी नहीं दे रहे टक्कर! ओला तो आसपास भी नहीं

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की मई सेल्स का डाटा सामने आ गया है। हर बार की तरह एक बार फिर टीवीएस मोटर कंपनी का दबदबा देखने को मिला। टॉप कंपनियों की लिस्ट में टीवीएस के साथ बजाज, एथर एनर्जी और हीरो मोटोकॉर्प सबसे ऊपर रहीं। वहीं, ओला इलेक्ट्रिक भी टॉप-5 में शामिल रही। इस लिस्ट में ओला को छोड़कर सभी कंपनियों को साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली। टॉप-10 कंपनियों ने मई में कुल मिलाकर 161,313 यूनिट बेचीं। जबकि मई 2025 में ये आंकड़ा 96,285 यूनिट का था। हीरो मोटोकॉर्प अपनी एकमात्र विडा सीरीज के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। चलिए अब सभी कंपनियों की सेल्स को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी सेल्स मई 2026
रैंककंपनीमई 2026मई 2025YoY %मार्केट शेयर मई 26मार्केट शेयर मई 25
1TVS मोटर कंपनी42,41525,80464%24.86%24.59%
2बजाज ऑटो39,14222,64373%22.94%21.58%
3एथर एनर्जी28,21114,101100%16.53%13.44%
4हीरो मोटोकॉर्प (विडा)19,0517,385158%11.16%7.04%
5ओला इलेक्ट्रिक15,14118,967-20%8.87%18.08%
6ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी7,6964,32578%4.51%4.12%
7रिवर मोबिलिटी3,7171,078245%2.17%1.02%
8बीगॉस ऑटो3,2961,082205%1.93%1.03%
9बाउंस इलेक्ट्रिक1,346512163%0.78%0.48%
10सिंपल एनर्जी1,298388235%0.76%0.36%
डाटा: वाहन, 2 जून 2026

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी की सेल्स की बात करें तो TVS मोटर कंपनी ने मई 2026 में 42,415 यूनिट बेचीं। जबकि, मई 2025 में ये आंकड़ा 25,804 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 64% की ग्रोथ मिली। बजाज ऑटो ने मई 2026 में 39,142 यूनिट बेचीं। जबकि, मई 2025 में ये आंकड़ा 22,643 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 73% की ग्रोथ मिली। एथर एनर्जी ने मई 2026 में 28,211 यूनिट बेचीं। जबकि, मई 2025 में ये आंकड़ा 14,101 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 100% की ग्रोथ मिली।

हीरो मोटोकॉर्प (विडा) ने मई 2026 में 19,051 यूनिट बेचीं। जबकि, मई 2025 में ये आंकड़ा 7,385 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 158% की ग्रोथ मिली। ओला इलेक्ट्रिक ने मई 2026 में 15,141 यूनिट बेचीं। जबकि, मई 2025 में ये आंकड़ा 18,967 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 20% की डिग्रोथ मिली। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मई 2026 में 7,696 यूनिट बेचीं। जबकि, मई 2025 में ये आंकड़ा 4,325 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 78% की ग्रोथ मिली।

रिवर मोबिलिटी ने मई 2026 में 3,717 यूनिट बेचीं। जबकि, मई 2025 में ये आंकड़ा 1,078 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 245% की ग्रोथ मिली। बीगॉस ऑटो ने मई 2026 में 3,296 यूनिट बेचीं। जबकि, मई 2025 में ये आंकड़ा 1,082 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 205% की ग्रोथ मिली। बाउंस इलेक्ट्रिक ने मई 2026 में 1,346 यूनिट बेचीं। जबकि, मई 2025 में ये आंकड़ा 512 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 163% की ग्रोथ मिली। सिंपल एनर्जी ने मई 2026 में 1,298 यूनिट बेचीं। जबकि, मई 2025 में ये आंकड़ा 388 यूनिट का था। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 235% की ग्रोथ मिली।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।