EKA ने अपने कमर्शियल ई-व्हीकल इस शहर में किए लॉन्च, कंपनी का दावा- हर दिन ₹3000 की होगी कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एका की सभी गाड़ियों को कंपनी के अपने AI से चलने वाले फ्लीट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म, एका कनेक्ट का साथ मिलता है, जिससे इलाके के फ्लीट ऑपरेटरों को गाड़ी की अधिकतम उपलब्धता और बेहतरीन अनुभव मिल सके। बिक्री के अलावा यह डीलरशिप पूरी तरह से आफ्टरसेल्स सपोर्ट भी देती है।

EKA Mobility Strengthens Presence with New Dealership in MP
EKA ने अपने कमर्शियल ई-व्हीकल इस शहर में किए लॉन्च
EKA 9 M
केवल
1,04,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी एका मोबिलिटी, जो भारत सरकार की ऑटो पीएलआई योजना के तहत एक चैंपियन ओईएम भी है। उसने अविटल बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के भोपाल में अपनी नई डीलरशिप का उद्घाटन किया। यह एक अहम पड़ाव है, जो मध्य भारत में एका के बिक्री, वितरण और सर्विस नेटवर्क को और मजबूत बनाता है। साथ ही, टिकाऊ कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन को अपनाने की रफ्तार को भी तेज करता है। कंपनी का दावा है कि उसकी इलेक्ट्रिक व्हीकल से एक दिन में 3000 रुपए तक कमाए जा सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल86,500/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
EMI केवल69,300/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल16,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus NX
₹ 67.59 - 74.5 लाख
EMI केवल88,400/ माह
अपनी EMI जानें

भोपाल के महोली इलाके में बनी एका की यह नई फैसिलिटी एक पूरी तरह से इंटीग्रेटेड 3एस (सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स) डीलरशिप है, जिसे खासतौर पर इस तरह बनाया गया है कि ग्राहकों को एक बिना किसी रुकावट वाला ओनरशिप अनुभव मिल सके। इस फैसिलिटी में एका मोबिलिटी की मेड-इन-इंडिया, बॉर्न इलेक्ट्रिक रेंज के छोटे कमर्शियल व्हीकल मिलेंगे, जिनमें एका अवि कार्गो, एका अवि 3S और एका अवि 6S शामिल हैं।

एका की सभी गाड़ियों को कंपनी के अपने AI से चलने वाले फ्लीट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म, एका कनेक्ट का साथ मिलता है, जिससे इलाके के फ्लीट ऑपरेटरों को गाड़ी की अधिकतम उपलब्धता और बेहतरीन अनुभव मिल सके। बिक्री के अलावा यह डीलरशिप पूरी तरह से आफ्टरसेल्स सपोर्ट भी देती है, जिसमें प्रशिक्षित टेक्नीशियन और खास सर्विस वर्कशॉप का साथ मिलता है। यह पूरी रेंज लास्ट-माइल डिलीवरी, यात्री परिवहन, लॉजिस्टिक्स और कमर्शियल इस्तेमाल जैसी अलग-अलग मोबिलिटी जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है, जो मध्य प्रदेश में टिकाऊ ट्रांसपोर्टेशन समाधान की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करती है।

EKA ने अपने कमर्शियल ई-व्हीकल इस शहर में किए लॉन्च

इस मौके पर बात करते हुए एका मोबिलिटी के बिजनेस हेड और चीफ ग्रोथ ऑफिसर रोहित श्रीवास्तव ने कहा, "भोपाल में इस केंद्र की शुरुआत के साथ हम उस नींव को सुदृढ़ कर रहे हैं जो पूरे मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी को नई गति देगी। यह केवल एक डीलरशिप जोड़ने का मामला नहीं है; बल्कि यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि इस क्षेत्र के प्रत्येक फ्लीट ऑपरेटर को उत्कृष्ट सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और सहयोग मिले, ताकि उनका व्यवसाय बिना किसी बाधा के संचालित हो सके। यही विश्वसनीयता अंततः यह तय करेगी कि भारत कितनी तेजी से इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को अपनाता है। वित्त वर्ष 2027 तक 20 से अधिक राज्यों में 200 से अधिक डीलरशिप तक विस्तार करने की हमारी योजना में भोपाल हमारी मजबूत जमीनी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।"

इस साझेदारी पर बात करते हुए अविटल बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ऋषभ बंसल ने कहा, "हमें भोपाल में एका मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की श्रृंखला पेश करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। यह साझेदारी टिकाऊ परिवहन के प्रति हमारी साझी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम मध्य प्रदेश भर के फ्लीट ऑपरेटरों को विश्वसनीय बिक्री, सर्विस और दीर्घकालिक सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।"

एका भारत की अग्रणी ओईएम कंपनियों में से एक है, जो थ्री-व्हीलर्स से लेकर 55-टन के भारी-भरकम ट्रकों तक वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों की संपूर्ण श्रृंखला प्रदान करती है। इन वाहनों को भारत में ही डिज़ाइन, इंजीनियर और निर्मित किया जाता है, जो सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण को साकार करता है।

वर्तमान में कंपनी तीन विनिर्माण सुविधाएं चला रही है, जिनमें कोरेगांव भीमा स्थित बस निर्माण संयंत्र और चाकण (पुणे) स्थित ट्रक एवं छोटे वाणिज्यिक वाहन निर्माण केंद्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एका पीथमपुर में 47 एकड़ में एक नई विनिर्माण सुविधा विकसित कर रही है, जो इसकी उत्पादन क्षमता को और बढ़ाएगी। संयुक्त रूप से ये संयंत्र प्रतिवर्ष 10,000 बसें, 24,000 छोटे वाणिज्यिक वाहनों और 4,000 ट्रक बनाने की क्षमता प्रदान करेंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़EKA ने अपने कमर्शियल ई-व्हीकल इस शहर में किए लॉन्च, ये तीन प्रोडक्ट खरीद पाएंगे