E20 ही नहीं, बाजार में ये 2 तरह के पेट्रोल भी मिल रहे; लेकिन आपकी गाड़ी के लिए कौन बेहतर? यहां समझें
बाजार में तीन तरह के पेट्रोल मिल रहे हैं, जिसमें E95 पेट्रोल, XP95 और XP100 शामिल हैं। ये तीनों फ्यूल आपकी गाड़ी को कैसे नुकसान या फायदा पहुंचा सकते हैं? साथ ही, आपके व्हीकल के लिए इनमें से कौन सा एकदम सही है? इन तमाम बातों को यहां समझते हैं।

देश भर में E95 यानी इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल बेचा जा रहा है। आने वाले दिनों में पेट्रोल में इथेनॉल का प्रतिशत बढ़ाया भी जाएगा। हालांकि, E95 पेट्रोल इन दिनों सोशल मीडिया लेकर सभी तरह के प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे माइलेज कम होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, सरकार ने भी इस बात का माना है कि माइलेज पर हल्का अंतर तो देखने को मिलेगा। चौंकाने वाली बात ये भी है कि कई व्हीकल ओनर्स E95 से अपनी गाड़ी में खराबी आने की बात का भी दावा कर रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आपके व्हीकल के लिए कौन सा पेट्रोल सही है। दरअसल, बाजार में तीन तरह के पेट्रोल मिल रहे हैं, जिसमें E95 पेट्रोल, XP95 और XP100 शामिल हैं।
E95 पेट्रोल, XP95 और XP100 में तकनीकी तौर पर क्या अंतर होता है? ये तीनों फ्यूल आपकी गाड़ी को कैसे नुकसान या फायदा पहुंचा सकते हैं? साथ ही, आपके व्हीकल के लिए इनमें से कौन सा एकदम सही है? इन तमाम बातों को यहां समझते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
Royal Enfield Classic 350
₹ 1.85 - 2.21 लाख
Honda SP 125
₹ 88,528 - 96,116
1. E95 पेट्रोल क्या है और किन गाड़ियों में करें इस्तेमाल?
इन दिनों देशभर के सभी फ्यूल पंपों पर E95 पेट्रोल रेगुलर फ्यूल के तौर पर मिल रहा है। दरअसल, इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल पेट्रोल और एथिल अल्कोहल का मिक्सचर है। "E" रेटिंग फ्यूल में इथेनॉल की प्रतिशत मात्रा बताती है। उदाहरण के लिए, E95 में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। इथेनॉल का प्रोडक्शन पौधों से मिलने वाली शर्करा और स्टार्च, जैसे गन्ना, मक्का और अनाज के फर्मेंटेशन से किया जाता है। इथेनॉल में ऑक्सीजन होता है, इसलिए यह ईंधन को पूरी तरह से जलने में मदद करता है, जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर जैसे प्रदूषकों का उत्सर्जन कम होता है।
इस पेट्रोल में 91 RON (Research Octane Number) होता है। इसकी ऑक्टेन रेटिंग भी ज्यादा होती है, जो इंजन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने और नॉकिंग को कम करने में मदद करती है। हालांकि, पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल की एनर्जी डेंसिटी लगभग एक-तिहाई कम होती है, जिसका मतलब है कि उतनी ही दूरी तय करने के लिए गाड़ियों को थोड़ा ज्यादा ईंधन चाहिए होता है। यह हाइग्रोस्कोपिक (नमी सोखने वाला) भी होता है और अगर इंजन ज्यादा इथेनॉल वाले मिक्सचर के हिसाब से नहीं बने हों, तो यह कुछ मटीरियल को खराब कर सकता है। ये हल्का पीला या हल्का गुलाबी होता है। इसकी कीमत अलग-अलग शहरों के अनुसार लगभग 100 रुपए प्रति लीटर है।
2. XP95 पेट्रोल क्या है और किन गाड़ियों में करें इस्तेमाल?
यदि आप किसी ऐसी कार को चला रहे हैं जो लग्जरी और मॉडर्न है, तब XP95 पेट्रोल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। यह एक प्रीमियम हाई-ऑक्टेन फ्यूल है। इसमें 95 RON की कैपेसिटी होती है। हालांकि, यह भी एक इथेनॉल मिश्रित ईंधन है, लेकिन इसमें इथेनॉल की मात्रा 15% होती है। इस वजह से इसे E15 पेट्रोल भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से आज के दौर की आधुनिक मोटरसाइकिलों, प्रीमियम हैचबैक, सेडान, लग्जरी कारों और टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली गाड़ियों के लिए डिजाइन किया गया है। ये ऑरेंज या गोल्डन कलर का होता है।
XP95 मॉडर्न, हाई-परफॉर्मेंस और हाई-कंप्रेशन वाले इंजनों की वर्किंग कैपेसिटी को बढ़ाता है। इसमें एंटी-नॉकिंग प्रॉपर्टीज काफी बेहतर होती हैं, जिससे इंजन बिना किसी झटके के चलता है। यह फ्यूल इंजन के अंदर तेजी से जलता है, जिससे गाड़ी को बेहतर पिकअप मिलता है। इसके विशेष एलिमेंट इंजन के इंटरनल पार्ट्स को साफ रखते हैं। साथ ही, कम उत्सर्जन के कारण यह पर्यावरण के भी अनुकूल है। अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत 100 रुपए से 120 रुपए प्रति लीटर तक हो सकती है।
3. XP100 पेट्रोल क्या है और किन गाड़ियों में करें इस्तेमाल?
भारतीय बाजार में मिलने वाला ये सबसे महंगा ओर प्रीमियम कैटेगरी वाला पेट्रोल है। इसे खास तौर पर रेसिंग और सुपर व्हीकल्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें 100 RON की सर्वोच्च ऑक्टेन पावर मिलती है। सबसे खास बात यह है कि इस अल्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल में इथेनॉल का बिल्कुल भी मिक्सचर नहीं होता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो इसमें 0% इथेनॉल होता है। इसका इस्तेमाल हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार्स जैसे लैंबोर्गिनी, फेरारी, पोर्श या अन्य के साथ महंगी सुपरबाइक्स में होता है। कुल मिलाकर ये यह आम गाड़ियों के लिए नहीं है।
इसे तैयार करते समय इसमें विशेष प्रकार के डिटर्जेंट्स और फ्रिक्शन मॉडिफायर्स मिलाए जाते हैं। जिनका काम घर्षण का कम करना होता है। यह सुपर इंजन के अंदर हानिकारक कार्बन को जमा होने से पूरी तरह रोकता है। इंजन पूरी तरह साफ रहता है, जिसके चलते गाड़ी की टॉप परफॉर्मेंस हमेशा बरकरार रहती है। ये लाल रेंग का होता है। वहीं, इसकी कीमत अलग-अलग शहरो के हिसाब से 150 रुपए से 160 रुपए प्रति लीटर तक हो सकती है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


