पेट्रोल की टेंशन खत्म! मार्केट में आया नया E85 फ्यूल, पर चलाने के लिए देश में हैं सिर्फ ये 3 गाड़ियां
भारत सरकार देश में पेट्रोल का भारी-भरकम खर्च कम करने के लिए एथेनॉल वाले ईंधन को खूब बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में अब भारतीय मार्केट में नया और सस्ता E85 फ्यूल कदम रख चुका है।

भारत सरकार देश में पेट्रोल का भारी-भरकम खर्च और बढ़ता प्रदूषण कम करने के लिए एथेनॉल वाले ईंधन को खूब बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में अब भारतीय मार्केट में नया और सस्ता E85 फ्यूल (85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल का मिक्स) कदम रख चुका है। लेकिन सबसे बड़ा पंगा यह है कि अगर आप आज ही इस सस्ते ईंधन को अपनी गाड़ी में डलवाना चाहें, तो आपके पास चुनने के लिए केवल 3 गाड़ियां ही मौजूद हैं। फिलहाल हमारे पूरे ऑटो मार्केट में सिर्फ एक कार और दो मोटरसाइकिल ही ऐसी हैं जो एथेनॉल ईंधन पर बिना किसी दिक्कत के आराम से दौड़ सकती हैं। आइए जानते हैं इन तीनों ही गाड़ियों के बारे में विस्तार से।
मारुति वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल
मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर को बिल्कुल नए फ्लेक्स-फ्यूल अवतार में उतारा है। यह भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार है जो E20 से लेकर पूरे E100 (100% एथेनॉल) तक के ईंधन पर आराम से चल सकती है। कंपनी ने इसमें एक बहुत ही स्मार्ट कंप्यूटर सिस्टम (ECU) लगाया है, जो खुद-ब-खुद समझ जाता है कि टंकी में कितना पेट्रोल है और कितना एथेनॉल। मारुति ने अभी तक इस कार की पूरी डिटेल्स और इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। शोरूम में इसके आने की तारीख का भी इंतजार है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hero HF Deluxe Flex Fuel
₹ 72,792
Hero Splendor Plus Flex Fuel
₹ 82,810
Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel
₹ 2.17 लाख
Hero HF Deluxe Pro
₹ 69,235
हीरो स्प्लेंडर+ फ्लेक्स फ्यूल
देश की सबसे भरोसेमंद बाइक स्प्लेंडर भी अब एथेनॉल के नए रूप में आ गई है। हीरो मोटोकॉर्प की यह नई मोटरसाइकिल E20 से लेकर E85 तक के ईंधन पर आसानी से दौड़ सकती है। इसमें वही पुराना और मजबूत 97.2 cc का इंजन दिया गया है। यह एथेनॉल ईंधन पर भी 6.3 kW की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में कंपनी ने पेट्रोल बचाने वाली i3S टेक्नोलॉजी, डिजिटल मीटर और ट्यूबलेस टायर जैसे बढ़िया फीचर्स दिए हैं। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 82,710 रुपये रखी गई है।
हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल
हीरो ने अपनी दूसरी सबसे पॉपुलर बाइक HF डीलक्स को भी फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। यह मोटरसाइकिल भी 97.2 cc इंजन के साथ आती है। साथ ही E85 ईंधन पर स्प्लेंडर जितनी ही दमदार ताकत पैदा करती है। एथेनॉल से इंजन खराब न हो, इसके लिए कंपनी ने इसके फ्यूल सिस्टम और अंदरूनी पार्ट्स को काफी अपग्रेड किया है। इसमें भी आपको साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और ट्यूबलेस टायर जैसे जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 72,792 रुपये है।
कब और कहां मिलेंगी ये गाड़ियां?
अगर आप हीरो की ये एथेनॉल से चलने वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी इन्हें जुलाई, 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ खास इलाकों में बेचना शुरू कर देगी। इसके बाद धीरे-धीरे इसे पूरे देश के शोरूम्स में उतारा जाएगा। वहीं, मारुति अपनी वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल को बाजार में कब उतारेगी, इसके लिए ग्राहकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


