
मारुति की इन 5 कारों का 2025 में हुआ सेफ्टी टेस्ट, 4 को मिली 5-स्टार रेटिंग; जान लीजिए खासियत
भारत NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग्स पर ग्राहकों की नजर पहले से कहीं ज्यादा टिकी रहती है। साल 2025 में Bharat NCAP ने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी के कई अहम मॉडलों का क्रैश टेस्ट किया।
भारतीय कार मार्केट में सेफ्टी अब सबसे बड़ा फैक्टर बनती जा रही है। इसी वजह से Bharat NCAP की क्रैश टेस्ट रेटिंग्स पर ग्राहकों की नजर पहले से कहीं ज्यादा टिकी रहती है। साल 2025 में Bharat NCAP ने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी के कई अहम मॉडलों का क्रैश टेस्ट किया। इनमें हैचबैक, सेडान, SUV और MPV सेगमेंट की कारें शामिल रहीं। इनमें कई मॉडलों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। आइए जानते हैं 2025 में टेस्ट की गई मारुति की इन कारों की सेफ्टी रेटिंग के बारे में।






मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी डिजायर सेडान सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। नई जनरेशन डिजायर ने सेफ्टी के मामले में बड़ा कमाल किया है। बता दें कि इसे Bharat NCAP 2025 टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। फ्रंटल क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और को-ड्राइवर के सिर, गर्दन, पेल्विस और जांघों को अच्छी सुरक्षा मिली। जबकि ड्राइवर की छाती को मार्जिनल और को-ड्राइवर की छाती व टिबिया को एडिक्वेट रेट किया गया।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति सुजुकी ई विटारा
इस लिस्ट में अगला नाम है मारुति सुजुकी ई विटारा जो अभी भारत में लॉन्च नहीं हुई है। हालांकि, Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। यह मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV है। फ्रंटल क्रैश में दोनों फ्रंट पैसेंजर्स के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली। जबकि ड्राइवर की छाती को एडिक्वेट और पैसेंजर की छाती, पेल्विस, जांघों और पैरों को गुड प्रोटेक्शन मिला। साइड और साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी e Vitara ने सभी बॉडी पार्ट्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।
मारुति सुजुकी बलेनो
मारुति सुजुकी बलेनो को Bharat NCAP ने दो वैरिएंट्स में टेस्ट किया। दोनों को 4-स्टार रेटिंग मिली। बता दें कि 2-एयरबैग वर्जन में फ्रंटल क्रैश के दौरान सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली। जबकि छाती, पेल्विस और जांघों की सुरक्षा मार्जिनल रही। वहीं, 6-एयरबैग वर्जन में साइड इम्पैक्ट सेफ्टी बेहतर रही और सिर, एब्डॉमेन व पेल्विस को गुड रेटिंग मिली।
मारुति सुजुकी इनविक्टो
टोयोटा की रीबैज्ड MPV मारुति सुजुकी इनविक्टो को Bharat NCAP 2025 में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में सिर और पेल्विस को अच्छी सुरक्षा मिली। जबकि छाती को एडिक्वेट प्रोटेक्शन और पैरों को भी अच्छा कवरेज मिला।
मारुति सुजुकी विक्टोरिस
साल 2025 में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी विक्टोरिस को Bharat NCAP टेस्ट में AOP और COP दोनों में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने में सफल रही। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर और Level-2 ADAS दिए गए हैं। फ्रंटल क्रैश टेस्ट में ड्राइवर के सिर, गर्दन, पेल्विस, जांघों और पैरों को अच्छी सुरक्षा मिली। जबकि छाती और टिबिया को एडिक्वेट रेट किया गया।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




