Hindi Newsऑटो न्यूज़Dylect Unveils Next-Gen Pressure Washer Flow Prime At Rs 5,499
आपकी कार से हर तरह की गंदगी पलभर में साफ कर देगा ये वॉशर, दूसरी सफाई में भी आएगा काम

आपकी कार से हर तरह की गंदगी पलभर में साफ कर देगा ये वॉशर, दूसरी सफाई में भी आएगा काम

संक्षेप:

लाइफस्टाइल टेक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी डायलेक्ट ने नया फ्लो प्राइम लॉन्च किया है। ये एक पावरफुल और कॉम्पैक्ट प्रेशर वॉशर है, जिसे डेली के भारतीय घरों में प्रोफेशनल-ग्रेड सफाई लाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Dec 19, 2025 04:47 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लाइफस्टाइल टेक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी डायलेक्ट ने नया फ्लो प्राइम लॉन्च किया है। ये एक पावरफुल और कॉम्पैक्ट प्रेशर वॉशर है, जिसे डेली के भारतीय घरों में प्रोफेशनल-ग्रेड सफाई लाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 5499 रुपए है। यह प्रोडक्ट अब डायलेक्ट की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन पर उपलब्ध है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन आसान स्टोरेज और पोर्टेबिलिटी सुनिश्चित करता है, बिना आउटपुट या कंसिस्टेंसी से समझौता किए।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1800W कॉपर-वाइंडिंग मोटर से चलने वाला फ्लो प्राइम 130 बार प्रेशर और 6.5L/मिनट फ्लो रेट देता है, जो इसे कारों, बाइकों, बालकनियों, छतों, आंगन, दुकानों के सामने, आउटडोर फर्नीचर और आम घरेलू सफाई के लिए आइडियल बनाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 20.89 - 25.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 27.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 85,564 - 94,069

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:सिरोस, सोनेट, वेन्यू, काइलक, नेक्सन; इन 5 SUVs के बूट स्पेस के बारे में जानिए

डायलेक्ट फ्लो प्राइम के फीचर्स में 1800W कॉपर-वाइंडिंग मोटर, गहरी और लगातार सफाई के लिए 120 बार प्रेशर, नल या बाल्टी के साथ इस्तेमाल की सुविधा, सुरक्षित आउटडोर और गीले जगहों पर इस्तेमाल के लिए IPX5 वॉटरप्रूफिंग, मोटर की सुरक्षा और पावर एफिशिएंसी के लिए ऑटोमैटिक शट-ऑफ, लंबे समय तक सफाई सेशन के लिए बिल्ट-इन हीट प्रोटेक्शन, अंदर के पार्ट्स की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव मोटर कवर और मोटर का सही तापमान बनाए रखने के लिए इंटीग्रेटेड एग्जॉस्ट सिस्टम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:बैटरी की चिंता नहीं सताए, इसलिए इस स्कूटर पर आई फ्री 5 साल एक्सटेंडेड वारंटी

हर फ्लो प्राइम यूनिट के साथ सुविधा और कई तरह के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किए गए एक्सेसरीज का एक पूरा सेट आता है, जिसमें एक स्प्रे गन, 5m इनलेट होज पाइप, 8m आउटलेट होज पाइप, एक्सटेंशन रॉड, सोप बॉटल, टैप कनेक्टर, क्विक कनेक्टर, सुई वाला वॉटर फिल्टर और फिल्टर के साथ 3m इनलेट होज शामिल हैं। कंपनी इस सेगमेंट में सबसे बड़ा पोर्टफोलियो पेश करती है। जिसमें 4,499 रुपए से लेकर 11,500 रुपए तक के 7 मॉडल हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।