Hindi Newsऑटो न्यूज़Ducati XDiavel V4 launched at Rs 30.89 Lakh in India, check all details
मार्केट में गर्दा उड़ाने आई 1158cc की ये पावरफुल बाइक, राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS सब दे दिया; कीमत होश उड़ा देगी

मार्केट में गर्दा उड़ाने आई 1158cc की ये पावरफुल बाइक, राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS सब दे दिया; कीमत होश उड़ा देगी

संक्षेप:

भारतीय बाजार में डुकाटी XDiavel V4 (Ducati XDiavel V4) लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 30.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ये अब और ज्यादा लग्जरी, कंफर्ट और पावर का कॉम्बिनेशन के साथ आती है।

Dec 29, 2025 02:38 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

प्रीमियम और परफॉर्मेंस बाइक सेगमेंट में डुकाटी (Ducati) ने एक बार फिर बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने भारत में नई डुकाटी XDiavel V4 (Ducati XDiavel V4) को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए है, जो क्रूजर जैसी आरामदायक राइडिंग चाहते हैं, लेकिन डुकाटी (Ducati) की पहचान रही दमदार परफॉर्मेंस से समझौता नहीं करना चाहते है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मार्केट का माहौल बदलने नए अवतार में आ रही मारुति ब्रेजा, मिलेंगे ये 6 बड़े बदलाव

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 85,564 - 94,069

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.6 - 2.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.38 - 1.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कीमत और कलर ऑप्शन

नई डुकाटी XDiavel V4 (Ducati XDiavel V4) के कीमत की बात करें तो इसके बर्निंग रेड (Burning Red) कलर की कीमत 30.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, इसके ब्लैक लावा (Black Lava) कलर वैरिएंट की कीमत 31.20 लाख (एक्स-शोरूम) है। ब्लैक लावा (Black Lava) शेड थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इसका डार्क और प्रीमियम लुक इसे खास बनाता है।

Diavel V4 से कैसे अलग है XDiavel V4?

डुकाटी (Ducati) की भाषा में X का मतलब है ज्यादा रिलैक्स्ड और क्रूजर-फ्रेंडली अप्रोच है। XDiavel V4 को खासतौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो लंबी दूरी की राइडिंग में आराम को प्राथमिकता देते हैं।

डिजाइन और राइडिंग पोजिशन

इसके डिजाइन और राइडिंग पोजिशन की बात करें तो इसमें लो-स्लंग और ज्यादा स्लीक लुक मिलता है। इसमें चौड़ा और पीछे की ओर खिंचा हुआ हैंडलबार, फॉरवर्ड-सेट फुटपेग्स, नीचे और ज्यादा आरामदायक सीट्स दी गई हैं। इसकी पिलियन सीट को भी पहले से ज्यादा कंफर्टेबल बनाया गया है। अगर कोई राइडर स्पोर्टी फील चाहता है, तो डुकाटी (Ducati) के ऑफिशियल एक्सेसरी कैटलॉग से सेंटर-सेट फुटपेग्स भी लगवाए जा सकते हैं।

इंजन: वही V4, वही खतरनाक ताकत

आराम बढ़ाने के बावजूद डुकाटी (Ducati) ने परफॉर्मेंस में कोई कटौती नहीं की है। XDiavel V4 में वही इंजन मिलता है, जो Diavel V4 में है। इसमें 1,158cc का V4 Granturismo इंजन दिया गया है, जो लगभग 166.28 bhp की पावर और 126 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन स्मूद क्रूजिंग के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर बेहद आक्रामक परफॉर्मेंस भी देता है।

सस्पेंशन, ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक्स

इसमें फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन, हाई-परफॉर्मेंस ब्रेम्बो (Brembo) ब्रेक्स, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज (राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS आदि) मिलता है। खास बात यह है कि XDiavel V4 में अब 6.9-इंच का बड़ा TFT डिस्प्ले मिलता है, जो Panigale V4 और Streetfighter V4 में इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें:मार्केट का माहौल बदलने नए अवतार में आ रही मारुति ब्रेजा, मिलेंगे ये 6 बड़े बदलाव

पुराने 1260 मॉडल से क्या बदला?

डुकाटी (Ducati) ने XDiavel V4 को अपने पुराने XDiavel 1260 से काफी बेहतर बनाया है। इसकी सीट हाइट सिर्फ 770mm है। ये ज्यादा मोटी और आरामदायक सीट के साथ आती है। इसे पीछे का सस्पेंशन अब 25mm ज्यादा ट्रैवल देता है। वहीं, राइडर सीट पहले से ज्यादा चौड़ी और लंबी हो गई है। इसके अलावा डुकाटी (Ducati) ढेर सारे ऑप्शनल एक्सेसरीज भी दे रही है, जिससे मालिक अपनी बाइक को अपने स्टाइल के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।