Ducati ने 100 साल पूरे होने पर उतारी Formula 73, सिर्फ 873 लोगों को मिलेगी बाइक; जानिए भारत में कब होगी एंट्री
इटली की दिग्गज बाइक कंपनी Ducati ने अपने 100 साल पूरे होने का जश्न खास अंदाज में मनाया है। कंपनी ने एक लिमिटेड-एडिशन बाइक पेश की है, जिसका नाम है Formula 73 है।

इटली की दिग्गज बाइक कंपनी Ducati ने अपने 100 साल पूरे होने का जश्न खास अंदाज में मनाया है। कंपनी ने एक लिमिटेड-एडिशन बाइक पेश की है, जिसका नाम है Formula 73 है। यह बाइक डुकाटी की सबसे आइकॉनिक और ऐतिहासिक मोटरसाइकिलों में से एक 750 Super Sport Desmo से इंस्पायर्ड है। बता दें कि Formula 73 दुनियाभर में सिर्फ 873 यूनिट्स में बनाई जाएगी। यानी यह बाइक आम खरीदार से ज्यादा कलेक्टर्स और हार्डकोर बाइक लवर्स के लिए है। भारत में इसके 2026 के आखिर तक पहुंचने की उम्मीद है।






क्या है बाइक का इतिहास
असल में Ducati Formula 73 सिर्फ एक नई बाइक नहीं है, बल्कि कंपनी के शानदार रेसिंग इतिहास की निशानी है। साल 1972 में Imola सर्किट पर हुई मशहूर 200 Miglia di Imola रेस में Ducati ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। उस रेस में पॉल स्मार्ट और ब्रूनो स्पैगियारी ने डुकाटी को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इसी जीत ने डुकाटी को मोटरस्पोर्ट की दुनिया में एक मजबूत पहचान दिलाई। यह आगे चलकर सैकड़ों रेस जीत और कई वर्ल्ड चैंपियनशिप का रास्ता बनी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ducati Scrambler
₹ 9.97 - 12.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Bonneville T120
₹ 11.85 - 12.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Scrambler 1200 X
₹ 12.64 - 12.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Bonneville Speedmaster
₹ 12.85 - 12.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Scrambler 900
₹ 10.25 - 11.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Indian Scout Sixty Bobber
₹ 12.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी है डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Formula 73 को देखकर साफ समझ आता है कि यह बाइक पुराने जमाने की यादों और आज की टेक्नोलॉजी का जबरदस्त मेल है। इसे Urban Cafe Racer स्टाइल में तैयार किया गया है। सिल्वर और एक्वा ग्रीन कलर स्कीम सीधे 1973 वाली 750 Super Sport Desmo से ली गई है। फ्यूल टैंक पर बनी गोल्डन वर्टिकल लाइन भी खास है, जो उस रेस बाइक की याद दिलाती है, जहां बिना पेंट वाला हिस्सा फ्यूल लेवल देखने के काम आता था। क्लिप-ऑन हैंडलबार, छोटे फेयरिंग और बार-एंड मिरर इसे क्लासिक लेकिन स्टाइलिश लुक देते हैं।
दमदार है बाइक का पावरट्रेन
इंजन की बात करें तो इस बाइक में 803cc का एयर-कूल्ड Desmodue L-ट्विन इंजन दिया गया है जो 73bhp की पावर पैदा करता है। इसमें ride-by-wire थ्रॉटल मिलता है, जिससे बाइक स्मूद चलती है। Termignoni के साथ मिलकर तैयार किया गया एग्जॉस्ट इसकी आवाज को भी खास बनाता है। स्टील ट्रेलिस फ्रेम, 17-इंच स्पोक व्हील्स और Pirelli Diablo Rosso IV टायर्स इसे अच्छा बैलेंस और शानदार ग्रिप देने का काम करते हैं।
धांसू हैं बाइक के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Formula 73 में ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, क्विक शिफ्टर और दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। डुकाटी ने इसे ‘A Piece of Timeless’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में भी दिखाया है, जिसमें इटालियन एक्टर स्टेफानो एकोर्सी नजर आते हैं। कुल मिलाकर, Ducati Formula 73 उन लोगों के लिए है जो बाइक को सिर्फ सवारी नहीं, बल्कि जुनून और इतिहास का हिस्सा मानते हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




