ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी! डुकाटी ने लॉन्च की ये धाकड़ बाइक, जानिए कीमत और शानदार फीचर्स की डिटेल
इटली की मशहूर बाइक कंपनी डुकाटी (Ducati) ने भारत में अपनी पहली मोटोकॉस बाइक डुकाटी डेस्मो450 MX (Ducati Desmo450 MX) लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹17.23 लाख रखी गई है और यह खास तौर पर ऑफ-रोड रेसिंग और मोटोकॉस ट्रैक के लिए डिजाइन की गई है।

इटली की मशहूर सुपरबाइक कंपनी डुकाटी (Ducati) ने भारत में अपनी पहली मोटोकॉस बाइक डुकाटी Desmo450 MX (Ducati Desmo450 MX) लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹17.23 लाख रखी गई है। इस बाइक के साथ डुकाटी (Ducati) ने पहली बार भारत में ऑफ-रोड रेसिंग और मोटोकॉस सेगमेंट में कदम रखा है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जबकि डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होने वाली है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 87,878 - 95,465

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.62 - 2.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मोटोकॉस रेसिंग के लिए खास बनाई गई बाइक
नई डुकाटी Desmo450 MX (Ducati Desmo450 MX) को खास तौर पर ऑफ-रोड रेसिंग और मोटोकॉस ट्रैक के लिए तैयार किया गया है। यह डुकाटी (Ducati) की रेगुलर रोड सुपरबाइक्स से बिल्कुल अलग है।
इस बाइक को अंतरराष्ट्रीय मोटोकॉस प्रतियोगिताओं जैसे MXGP वर्ल्ड चैंपियनशिप में टेस्ट किया गया है, ताकि इसे असली रेसिंग परिस्थितियों में बेहतर बनाया जा सके। भारत में भी इसे पहले भारतीय सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (Indian Supercross Racing League) के फाइनल में शोकेस किया गया था।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
इस मोटोकॉस बाइक में पावरफुल इंजन 449.6cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो करीब 62 bhp की पावर और लगभग 54 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये करीब 12,000 rpm तक रेव करने की क्षमता के साथ आता है।
इस इंजन में डुकाटी (Ducati) की खास डेस्मोड्रोमिक वाल्व टेक्नोलॉजी (Desmodromic valve technology) दी गई है, जो आमतौर पर कंपनी की हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक्स में मिलती है। इससे इंजन को बेहतर पावर डिलीवरी और मजबूत परफॉर्मेंस मिलती है।
हल्का फ्रेम और एडवांस सस्पेंशन
ऑफ-रोड रेसिंग के लिए बाइक का फ्रेम हल्का और मजबूत बनाया गया है। इसमें लाइटवेट एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। कंपनी ने इसमें 49mm शोवा फ्रंट फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन (पूरी तरह एडजस्टेबल) दिया गया है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें ब्रेम्बो (Brembo) का हाई-परफॉर्मेंस ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे तेज रफ्तार में भी बाइक पर पूरा कंट्रोल मिलता है।
मोटोकॉस बाइक में भी ट्रैक्शन कंट्रोल
इस बाइक की एक खास बात इसका ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है, जो आमतौर पर मोटोकॉस बाइक्स में कम देखने को मिलता है। यह सिस्टम रियर व्हील की स्लिप को मॉनिटर करता है और जरूरत पड़ने पर ही हस्तक्षेप करता है, जिससे राइडर को बेहतर कंट्रोल और ज्यादा कॉन्फिडेंस मिलता है।
नई डुकाटी Desmo450 MX (Ducati Desmo450 MX) के लॉन्च के साथ डुकाटी (Ducati) ने भारत में मोटोकॉस सेगमेंट में एंट्री कर ली है। दमदार इंजन, हल्का फ्रेम और रेसिंग-फोकस्ड टेक्नोलॉजी के साथ यह बाइक खास तौर पर ऑफ-रोड रेसिंग के शौकीनों के लिए बनाई गई है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


