पुलिस फ्लीट में शामिल हुई धाकड़ सुपरकार, 0 से 100 kmph मात्र 2.5 सेकेंड में, टॉप स्पीड 350 kmph की

Feb 21, 2026 03:17 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

नई मैन्सरी मॉडिफाइड Lamborghini Revuelto ने दुबई पुलिस की ताकत को और बढ़ा दिया है। यह 2.5 सेकेंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 350 kmph है। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड 6.5-लीटर V12 इंजन लगा है।

पुलिस फ्लीट में शामिल हुई धाकड़ सुपरकार, 0 से 100 kmph मात्र 2.5 सेकेंड में, टॉप स्पीड 350 kmph की

दुबई पुलिस एक से बढ़ कर एक सुपरकार का यूज करती है। इसमें रोल्स-रॉयस से लेकर फेरारी तक शामिल हैं। कुछ दिन पहले दुबई पुलिस की फ्लीट में मैन्सरी ट्यून्ड Ferrari Purosangue को शामिल किया गया था। इन सुपरकार की लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। इसका नाम - Mansory-modified Lamborghini Revuelto है। नई मैन्सरी मॉडिफाइड Lamborghini Revuelto ने दुबई पुलिस की ताकत को और बढ़ा दिया है। यह सुपरकार मात्र 2.5 सेकेंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है, जिससे कानून तोड़ने वालों का पीछा करना दुबई पुलिस के लिए और आसान हो गया है। आइए जानते हैं इस नई सुपरकार के खूबियों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

नैचुरली एस्पिरेटेड 6.5-लीटर V12 इंजन और तीन इलेक्ट्रिक मोटर

मैन्सरी मॉडिफाइड लैम्बोर्गिनी रेवुएल्टो में फैक्ट्री-रेटेड 1015 हॉर्सपावर का इंजन लगा है, जो इसके नैचुरली एस्पिरेटेड 6.5-लीटर V12 इंजन और तीन इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। यह कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटे है। हालांकि, मैन्सरी ने पावर में किए गए बदलावों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Lamborghini Revuelto

Lamborghini Revuelto

₹ 8.89 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Urus

Lamborghini Urus

₹ 4.18 - 4.47 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Temerario

Lamborghini Temerario

₹ 6 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Urus SE

Lamborghini Urus SE

₹ 4.57 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi e-tron GT

Audi e-tron GT

₹ 1.72 - 1.95 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mansory-modified Lamborghini Revuelto

जबर्दस्त है सुपरकार का लुक

इसका लुक जबर्दस्त है। रेवुएल्टो को पूरी तरह से फोर्ज्ड कार्बन फाइबर से मेकओवर दिया गया है। इसकी शुरुआत एक नए डिजाइन वाले हुड से होती है, जिस पर सामने की तरफ चमकता हुआ मैन्सरी बैज लगा है। एक दमदार कार्बन स्प्लिटर और छोटे कैनार्ड्स इसके फ्रंट को और भी आकर्षक और अग्रेसिव बनाते हैं। वहीं, नए फिन्स फ्रंट वील्स के पीछे निकलते हैं और कस्टम साइड स्कर्ट्स में मिल जाते हैं।

Mansory-modified Lamborghini Revuelto

रेड कलर के ऐक्सेंट और कैलिपर्स वाले ग्लॉस-ब्लैक मैन्सरी वील्स इसके रोड प्रेजेसंस को जबर्दस्त बनाते हैं। सुपर कार मिरर्स की बात करें तो, उन पर स्लीक कार्बन कवर्स लगाए गए हैं, जो इसे एक अलग और यूनीक लुक देते हैं। सुपरकार के रियर में चार एग्जॉस्ट्स के ऊपर फिन्स दी गई हैं, जो एक बेहतरीन रियर डिफ्यूजर से मिलती हैं। दुबई पुलिस का स्पेशल वाइट और डार्क ग्रीन कलर के एक्सेंट इसे एक और खास बनाते हैं।

Mansory-modified Lamborghini Revuelto

फ्लीट में बुगाटी वेरॉन, ऐस्टन मार्टिन वन-77 और बेंटले कॉन्टिनेंटल GT भी

हाल ही में खरीदी गई लैम्बोर्गिनी के अलावा, दुबई पुलिस की फ्लीट में बुगाटी वेरॉन, ऐस्टन मार्टिन वन-77, बेंटले कॉन्टिनेंटल GT, लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, ऑडी R8, फेरारी FF, मर्सिडीज-बेंज SLS AMG और यहां तक ​​कि शेवरले कैमारो और फोर्ड मस्टैंग भी शामिल हैं। ये सभी कारें डिपार्टमेंट के वाइट और ग्रीन कलर में पेंट की हुई हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।