भारतीय बाजार में हिट हो गईं ये 2 CNG सिलेंडर वाली 7 कार; 30km माइलेज और कीमत ₹5.53 लाख से शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अब लोग बड़ी सिलेंडर वाली कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसमें डुअल CNG सिलेंडर सबसे ऊपर हैं। दरअसल, CNG कारों का माइलेज पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में ज्यादा होता है। ये करीब 30KmKg तक का माइलेज देती हैं। इस वजह से CNG व्हीकल से बचत भी होती है।

Dual Cylinder CNG Cars Of India Auto Market
Tata Curvv
केवल
12,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में CNG कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। खासकर, अब लोग बड़ी सिलेंडर वाली कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसमें डुअल CNG सिलेंडर सबसे ऊपर हैं। दरअसल, CNG कारों का माइलेज पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में ज्यादा होता है। ये करीब 30KmKg तक का माइलेज देती हैं। इस वजह से CNG व्हीकल से बचत भी होती है। भारतीय बाजार में डुअल CNG सिलेंडर वाली कई कार मौजूद हैं। इनकी खास बात ये है कि बूट स्पेस पूरा मिलता है। हम यहां ऐसे ही 7 मॉडल के बारे में बता रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 75.8 लाख से शुरू
EMI केवल99,200/ माह
पात्रता जांचें
BMW 2 Series Gran Coupe
₹ 46.9 - 48.9 लाख
EMI केवल61,400/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल79,200/ माह
पात्रता जांचें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
EMI केवल17,700/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
पात्रता जांचें

1. Tata Tiago CNG
कीमत: 5,79,990 रुपए से शुरू
टाटा टियागो में 1.2-लीटर इनलाइन थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 82bhp का पावर और 114Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ग्राहकों को इसमें CNG का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल-फ्रंट एयरबैग, ABS, EBD, TPMS और ESC मिलेंगे। अब इसमें अपडेटेड LED हेडलाइट्स और DRLs मिलते हैं। इंटीरियर में नई कलर स्कीम है और मेलेंज फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी है। फीचर्स की बात करें तो इसके इसके बेस वैरिएंट से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट-एडजस्टेबल सीटें और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा। हाई-एंड वैरिएंट में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 9.7 - 19.1 लाख

EMI केवल12,700/ माह
पात्रता जांचें
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.81 - 8.69 लाख

EMI केवल7,600/ माह
पात्रता जांचें
MG Astor

MG Astor

₹ 9.79 - 15.5 लाख

EMI केवल12,900/ माह
पात्रता जांचें
Audi Q5

Audi Q5

₹ 64.9 - 70.02 लाख

EMI केवल84,900/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo

₹ 14.06 - 16.38 लाख

EMI केवल18,400/ माह
पात्रता जांचें

2. Tata Punch CNG
कीमत: 6,79,990 रुपए
टाटा पंच CNG के इंजन को तो इसमें डुअल सिलेंडर सेटअप के साथ 1199cc, 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो CNG पर 74hp का पावर और 103Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा है। पेट्रोल वर्जन के विपरीत, इस वर्जन में ड्राइव मोड नहीं मिलता। ARAI द्वारा इस CNG कार के लिए 26.99km/kg के माइलेज का दावा किया गया है। इसमें आसान पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो-डिमिंग IRVM, एक बड़ा 10.24 HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, हरमन ऑडियो सिस्टम और भी बहुत कुछ शामिल है। नई टाटा पंच अब अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट देती है, जिसमें पेट्रोल वेरिएंट में 366 लीटर की लगेज कैपेसिटी है।

3. Hyundai Aura CNG
कीमत: 7,81,700 रुपए
हुंडई ऑरा में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 83 PS का पावर और 113.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन के साथ एक CNG वर्जन भी होगा जो 69 PS का पावर और 95.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें 30 से ज्यादा नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। इसमें साइड और कर्टन एयरबैग के साथ ग्राहकों को 4 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और 6 एयरबैग्स का भी ऑप्शन मिलेगा। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए हैं। इसमें फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।

4. Hyundai Exter CNG
कीमत: 6 99 900 रुपए
इसमें 1.2 पेट्रोल MT/AMT और 1.2 CNG MT इंजन मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें S वैरिएंट के सभी फीचर्स के साथ रियर पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर, आइसोफिक्स माउंट्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, 15-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, सनरूफ, पैडल शिफ्टर (AMT केवल) और क्रूज कंट्रोल (पेट्रोल केवल) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 19 km/l और CNG का माइलेज 27.1 km/kg है। इसमें डैशकैम, फ्रंट और रियर मडगार्ड, 8-इंच टचस्क्रीन के साथ ब्लूलिंक, एंबियंट साउंड ऑफ नेचर, होम कार लिंक विद एलेक्सा और OTA अपडेट फोर मैप एंड इन्फोटेनमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

5. Tata Tigor CNG
कीमत: 7,21,990 रुपए
टाटा टिगोर में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया है, जो पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में आता है। यह इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि CNG मोड में यह 74.47 PS पावर और 96.5 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। इसमें डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ LED हेडलैंप, 15 इंच के हाइपरस्टाइल व्हील, अलग-अलग फ्रंट आर्मरेस्ट, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ 7-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, साथ ही वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले दिया गया है।

6. Hyundai Grand i10 Nios CNG
कीमत: 7,26,700 रुपए
ग्रैंड i10 निओस में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। यह मैक्सिमम 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। i10 निओस में फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर जैसे साइड और कर्टन एयरबैग, फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। अन्य अपडेट में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप शामिल हैं। डैशबोर्ड पर फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री और वेवी पैटर्न जैसी सुविधाओं के साथ इंटीरियर्स को सजाया गया है।

7. Tata Altroz CNG
कीमत: 7,29,990 रुपए
टाटा अल्ट्रोज को पावर देने के लिए एक CNG पावरट्रेन भी है, जिसमें यह इंजन 73bhp की पावर और 103nm का टॉर्क जनरेट करने के लिए ट्यून किया जाता है। इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं। यह केवल 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जिसमें 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें वेंटीलेटेड फ्रंट सीटों के साथ लेदर सिटिंग, 10.25 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.16 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सिस्टम, स्मार्ट की, पुश बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पावर विंडो शामिल हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।