सड़क के इस हिस्से पर गलती से भी ले गए टू-व्हीलर, तो ₹20000 को हो जाएगा चालान; जान लो ये ट्रैफिक नियम
फिजिकली तौर पर रोड़ पर अलग किए गए ये ट्रैक कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं जैसे साइकिल चालकों और पैदल यात्रियों को हाई गति वाले मोटर व्हीकल यातायात से बचाते हैं। वे एक ईको-फ्रेंडली, शून्य-उत्सर्जन ट्रांसपोर्टेशन ऑप्शन प्रदान करते हैं, जो शहर के समग्र कार्बन फुटप्रिंट को कम करता है।

देश के अंदर ट्रैफिक नियमों की एक लंबी लिस्ट है। इनमें से लोग ज्यादातर नियमों के बारे में नहीं जानते। इनमें कई ऐसे नियम हैं जिन्हें अनजाने में भी तोड़ने पर तगड़ा फाइन लग सकता है। इन्हीं में एक नियम नॉन मोटराइज्ड व्हीकल लेन (NMV) से जुड़ा है। दरअसल, NMV किसी भी सड़क पर बनाया गया एक ऐसा विशेष हिस्सा होता है, जो सिर्फ लोगों या पशु-चालित व्हीकल के लिए आरक्षित होता है। इसमें मानव-चालित या कम गति वाले व्हीकल, जैसे साइकिल, साइकिल रिक्शा भी चलाए जा सकते हैं। वे सेफ्टी, शून्य-उत्सर्जन आवागमन को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में यहां पर आपने ICE व्हीकल चलाया तब 20,000 रुपए का चालान किया जा सकता है।
दरअसल, मोटर व्हीकल एक्ट सेक्टन 115/194(1) के तहत नॉन मोटराइज्ड व्हीकल लेन (NMV) में किसी भी तरह ही मोटर व्हीकल चलाना अपराध है। इस नियम को तोड़ने पर पहली ही बार में 20,000 का जुर्माना किया जाता है। वहीं, दूसरी बार ऐसा करने पर भी इतना ही जुर्माना लगेगा। यानी जब भी आपने इस लेन में अपना मोटर व्हीकल डाला, तो तगड़ा चालान हो सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
Royal Enfield Classic 350
₹ 1.85 - 2.21 लाख
Honda SP 125
₹ 88,528 - 96,116
फिजिकली तौर पर रोड़ पर अलग किए गए ये ट्रैक कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं जैसे साइकिल चालकों और पैदल यात्रियों को हाई गति वाले मोटर व्हीकल यातायात से बचाते हैं। वे एक ईको-फ्रेंडली, शून्य-उत्सर्जन ट्रांसपोर्टेशन ऑप्शन प्रदान करते हैं, जो शहर के समग्र कार्बन फुटप्रिंट को कम करता है। वे कम आय वाले परिवारों के लिए एक अफॉर्डेबल और अत्यधिक उपयोग किए जाने वाले ट्रांसिस्ट ऑप्शन के रूप में काम करते हैं।
डेली ट्रांसपोर्टेशन में सुधार के लिए भारतीय शहर एक्टिव तौर से अपने नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट (NMT) नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। जैसे, भोपाल और जबलपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत डेडिकेटेड साइकिल लेन और पैदल यात्री-अनुकूल पैदल मार्ग डेवलप किए गए हैं। वहीं, बेंगलुरू और पुणे जैसे शहरों में भी सरकारी नीतियों के तहत साइकिल नेटवर्क और पैदल यात्री प्राथमिकता वाले एरिया का विस्तार किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


