रॉकेट बूस्टर सिस्टम वाली गजब कार, एक सेकेंड से भी कम में 0 से 100 kmph की स्पीड
यह कार ड्यूल सॉलिड रॉकेट बूस्टर सिस्टम से लैस है। इस सिस्टम की बदौलत यह कार मात्र 0.9 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी रेंज 550 किमी से अधिक की है। आइए जानते है डीटेल।

Dreame Technology ने कमाल कर दिया है। कार न्यूज चाइना के अनुसार कंपनी ने Dreame Next थीम नाम के इवेंट में अपनी पहली सुपरकार Nebula Next 01 Jet Edition को लॉन्च किया है। यह कार ड्यूल सॉलिड रॉकेट बूस्टर सिस्टम से लैस है। इस सिस्टम की बदौलत यह कार मात्र 0.9 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी रेंज 550 किमी से अधिक की है। साथ ही इसमें कंपनी एयरोस्पेस-ग्रेड टेक्नोलॉजी का सिविलियन यूज कर रही है। आइए जानते हैं डीटेल।






550 किमी से अधिक की रेंज
इस सुपरकार में सल्फाइड बेस्ड ऑल-सॉलिड-स्टेट बैटरी लगी है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी 450 Wh/kg से अधिक है। ट्रेडिशनल लिथियम बैटरी के मुकाबले सॉलिड-स्टेट बैटरी हाई एनर्जी डेंसिटी और बेहतर चार्जिंग सेफ्टी ऑफर करती है। ड्रीम ने बताया कि यह टेक्नोलॉजी अभी बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के लिए तैयार की जा रही है और इसकी CLTC रेंज 550 किमी से अधिक है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MINI Cooper S
₹ 44.45 - 57.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MINI Cooper
₹ 38 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एयरोस्पेस-ग्रेड टेक्नोलॉजी का सिविलियन यूज
नेब्युला नेक्स्ट 01 जेट एडिशन की सबसे खास बात इसका खासतौर से डिजाइन किया गया ड्यूल सॉलिड रॉकेट बूस्टर सिस्टम है। यह पावरट्रेन एयरोस्पेस-ग्रेड टेक्नोलॉजी को सिविलियन यूज के लिए अपनाने की एक कोशिश है, जिसमें 150 मिलीसेकंड का रिस्पॉन्स टाइम और 100 किलोन्यूटन का मैक्सिमम थ्रस्ट आउटपुट है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम सटीक इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम्स के जरिए हाई परफॉर्मेंस और सेफ्टी के बीच बैलेंस बनाए रखता है।
इंटेलिजेंट ड्राइविंग वाली कार
इंटेलिजेंट ड्राइविंग के लिए वीइकल VLA (Vision-Language-Action) बड़े मॉडल पर बेस्ड थ्री-सिस्टम आर्किटेक्चर को अपनाता है, जिसमें वर्ल्ड अंडरस्टैंडिंग, सेल्फ-इवोल्यूशन और ह्यूमन-मशीन को-ड्राइविंग कैपेबिलिटी शामिल हैं। इस सिस्टम की टेस्टिंग घने कोहरे, पहाड़ी सड़कों और कंस्ट्रक्शन साइट्स के साथ एक्सट्रीम कंडिशन्स में की गई है।
DHX1 LiDAR सिस्टम
इस वाहन में 4,320 लाइनों वाला DHX1 LiDAR सिस्टम लगा है, जो 4K कलर्स में पूरी तरह से काम करता है। यह सिस्टम 600 मीटर की मैक्सिमम दूरी तक ऑब्जेक्ट्स का पता लगा सकता है। यह 10% रिफ्लेक्टिविटी पर भी 400 मीटर की दूरी पर ऑब्जेक्ट्स को आइडेंटिफाइ कर सकता है। इसी तरह यह 300 मीटर की दूरी पर ट्रैफिक कोन जैसे छोटे टारगेट्स और 280 मीटर की दूरी पर छोटे जानवरों का पता लगा सकता है।
स्मार्ट केबिन
केबिन में ऑन-डिवाइस बड़े मॉडल शामिल हैं जो प्रोऐक्टिव सर्विसेज और क्रॉस-डिवाइस कोऑर्डिनेशन को इनेबल करते हैं, जिससे वीइकल को स्मार्ट लाइफ सेंट्रल ब्रेन के तौर पर पोजिशन किया जाता है, जो होम रोबोट और स्मार्ट अप्लायंसेज से कनेक्ट हो जाता है।
(Photo: carnewschina)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


