हीरो इन लोगों सस्ते में देगी बाइक, रोड सेफ्टी की ट्रेनिंग भी मिलेगी; कम इंटरेस्ट रेट पर लोन भी मिलेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस पहल की शुरुआत गुरुग्राम स्थित हीरो मोटोकॉर्प ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में स्विगी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए रोड सेफ्टी ट्रेनिंग सेशन के आयोजन के साथ हुई। प्रशिक्षण के दौरान डिलीवरी पार्टनर्स को फुल-फेस हेलमेट, मेडिकल किट, प्रमाणपत्र और रिफ्लेक्टिव सेफ्टी वेस्ट वाली रोड सेफ्टी किट भी दी गई।

Delivery partners will get cheap bike and road safety training
हीरो इन लोगों सस्ते में देगी बाइक
Matter Aera
केवल
2,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

ऑन-डिमांड सुविधा मंच स्विगी और टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में डिलीवरी पार्टनर्स को किफायती मोबिलिटी और सुरक्षित राइडिंग की सुविधा देने के लिए स्ट्रैटजी पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस पार्टनरिशप के तहत स्विगी फूड मार्केटप्लेस और इंस्टामार्ट के डिलीवरी पार्टनर्स को हीरो मोटोकॉर्प के पूरे मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो पर विशेष कीमत का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें 90% तक लोन-टू-वैल्यू (LTV) और कॉम्पटैटिव इंटरेस्ट रेट के साथ कस्टमाइज्ड फाइनेंसिंग ऑप्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल2,000/ माह
अपनी EMI जानें
TVS iQube
₹ 1.2 - 1.75 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें

इस पहल की शुरुआत गुरुग्राम स्थित हीरो मोटोकॉर्प ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में स्विगी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए रोड सेफ्टी ट्रेनिंग सेशन के आयोजन के साथ हुई। प्रशिक्षण के दौरान डिलीवरी पार्टनर्स को फुल-फेस हेलमेट, मेडिकल किट, प्रमाणपत्र और रिफ्लेक्टिव सेफ्टी वेस्ट वाली रोड सेफ्टी किट भी दी गई। हीरो मोटोकॉर्प की CSR पहल ‘राइड सेफ इंडिया’ के तहत देशभर में स्विगी राइडर्स के लिए रोड सेफ्टी ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें डिजिटल लर्निंग के साथ विशेषज्ञों द्वारा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें सुरक्षित राइडिंग, ट्रैफिक नियमों का पालन, संभावित खतरों की पहचान और आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया जैसे पहलुओं पर जोर होगा।

स्विगी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, फूड मार्केटप्लेस, सौरव गोयल ने कहा, "भरोसेमंद पर्सनल मोबिलिटी डिलीवरी पार्टनर्स को अपनी कमाई के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ डेली के काम में अधिक सुविधा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हीरो मोटोकॉर्प के साथ इस साझेदारी के जरिए हम खास कीमतों, फ्लेक्सिबल फाइनेंसिंग और आसान खरीदारी प्रक्रिया के माध्यम से वाहन खरीदना आसान बना रहे हैं।"

हीरो मोटोकॉर्प के चीफ बिजनेस ऑफिसर आशुतोष वर्मा ने कहा, "मोबिलिटी लोगों के लिए नए अवसरों और आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्विगी के साथ हमारी साझेदारी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए भरोसेमंद और किफायती मोबिलिटी को आसान बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रोड सेफ्टी ट्रेनिंग को इसमें शामिल कर हम सुरक्षित सड़कों और जिम्मेदार राइडिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत कर रहे हैं।"

डिलीवरी पार्टनर्स स्विगी ऐप पर अपनी पसंद का हीरो मॉडल चुनकर संबंधित डीलरशिप से विशेष कीमत और फाइनेंसिंग का लाभ उठा सकेंगे। API इंटीग्रेशन और डेडिकेटड कस्टमर सपोर्ट टीम के जरिए पूरी खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़हीरो इन लोगों सस्ते में देगी बाइक, रोड सेफ्टी की ट्रेनिंग भी मिलेगी