Hindi Newsऑटो न्यूज़Delhi To Bring New EV Subsidy Policy 2026
सरकार का बड़ा गिफ्ट: EV खरीदने पर ₹39000 की सब्सिडी, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ!

सरकार का बड़ा गिफ्ट: EV खरीदने पर ₹39000 की सब्सिडी, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ!

संक्षेप:

देश की राजधानी इन दिनों पॉल्युशन के कॉकटेल से घिरी हुई है। ठंड की वजह से जहां कोहरा और धुंध छाई हुई है, तो गाड़ियों से होने वाला पॉल्युशन यहां की हवा को जहरीली बना रहा है। ऐसे में सरकार नए पॉल्युशन पर लगाम कसने और दिल्लीवालों को नए साल को तोहफा देने नए साल में नई ईवी पॉलिसी लागू करने वाली है।

Dec 20, 2025 08:09 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश की राजधानी इन दिनों पॉल्युशन के कॉकटेल से घिरी हुई है। ठंड की वजह से जहां कोहरा और धुंध छाई हुई है, तो गाड़ियों से होने वाला पॉल्युशन यहां की हवा को जहरीली बना रहा है। ऐसे में सरकार नए पॉल्युशन पर लगाम कसने और दिल्लीवालों को नए साल को तोहफा देने नए साल में नई ईवी पॉलिसी लागू करने वाली है। दरअसल, दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने ऐलान किया है कि अगले 15 से 20 दिनों के अंदर दिल्ली की नई EV पॉलिसी 2.0 लागू की जाएगी। नए साल के अवसर पर आने वाली ये पॉलिसी न केवल प्रदूषण कम करेगी, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों की जेब भी भरेगी। नई पॉलिसी से इलेक्ट्रिक कार या दूसरे ईवी लने पर सब्सिडी के साथ रजिस्‍ट्रेशन की फीस में भी फायदा मिलेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

नई ईवी पॉलिसी से लोगों को क्या फायदा
इस नई पॉलिसी के तहत टू-व्हीलर पर 10,000 रुपए प्रति किलोवाट (अधिकतम ₹30,000 तक) की सब्सिडी मिल सकती है। महिलाओं के लिए ये इंसेंटिव और भी अधिक करीब 36,000 रुपए तक होने की संभावना है। सरकार का लक्ष्य ट्रांसपोर्ट सेक्टर से होने वाले 25-30% प्रदूषण को कम करना है, इसलिए इस बार निजी कारों के लिए विशेष रियायतें दी जा सकती है। दिल्ली में EV खरीदने पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% की छूट जारी रहेगी, जिससे गाड़ी की 'ऑन-रोड प्राइस' काफी कम हो जाती है। राज्य की सब्सिडी के अलावा केंद्र सरकार की ओर से भी टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर पर प्रति kWh के हिसाब से प्रोत्साहन मिलेगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF6

VinFast VF6

₹ 16.49 - 18.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 17 - 26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 18.02 - 24.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:धड़ाधड़ बिक रहा बचाज चेतक, लेकिन खरीदने से पहले जान लो बैटरी बदलवाने का खर्च

छोटे नियमों से मिल रहा फायदा
इस पॉलिसी को लेकर परिवहन मंत्री ने बताया कि 'रेड लाइट ऑन, इंजन ऑफ' जैसे पुराने प्रयोगों से प्रदूषण में खास कमी नहीं आई थी, इसलिए अब फोकस पूरी तरह ईवी और सख्त एनफोर्समेंट पर है। 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' अभियान के तहत 1 लाख से ज्यादा पीयूसी बने हैं। वहीं, पिछले 3 दिनों में बॉर्डरों पर तैनात टीमों ने 1358 गाड़ियों के चालान काटे हैं। कुल मिलाकर इन बातों का असर दिखाई दे रहा है। पिछले एक साल से रुकी हुई सब्सिडी को लेकर भी परिवहन मंत्री ने कहा कि रुकी हुई सब्सिडी अब लोगों को मिलने लगी है। हालांकि, अभी भी करीब 45 करोड़ रुपए का बकाया है जिसे जल्द क्लियर किया जाएगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।