लैंबॉर्गिनी, एस्टन मार्टिन, बेंटले, फेरारी, पोर्शे; दीपिंदर के पास करीब ₹40 करोड़ की कारें; देखें पूरा कलेक्शन

Jan 21, 2026 06:24 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जोमैटो की पेरेंट कंपनी, इटरनल के फाउंडर और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल सुर्खियों में हैं। दरअसल, वो अब ग्रुप CEO की भूमिका से हटने वाले हैं। वो शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद वाइस चेयरमैन के तौर पर इटरनल से जुड़े रहेंगे। उनके कार्यकाल में कंपनी को तगड़ा मुनाफा हुआ है।

लैंबॉर्गिनी, एस्टन मार्टिन, बेंटले, फेरारी, पोर्शे; दीपिंदर के पास करीब ₹40 करोड़ की कारें; देखें पूरा कलेक्शन
0

जोमैटो की पेरेंट कंपनी, इटरनल के फाउंडर और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल सुर्खियों में हैं। दरअसल, वो अब ग्रुप CEO की भूमिका से हटने वाले हैं। वो शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद वाइस चेयरमैन के तौर पर इटरनल से जुड़े रहेंगे। उनके कार्यकाल में कंपनी को तगड़ा मुनाफा हुआ है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ पिछले साल की इसी तिमाही के 59 करोड़ रुपए की तुलना में 73% बढ़कर 102 करोड़ रुपए हो गया। अपने काम से इतर दीपिंदर को लग्जरी कार बहुत पसंद हैं। उनके पास कई सुपरकार भी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके गैराज में करीब 40 करोड़ रुपए की लग्जरी कारें खड़ी हैं। चलिए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं।

1. लैंबॉर्गिनी हुराकन स्टेराटो (Lamborghini Huracan Sterrato)
कीमत : करीब 4.6 करोड़ रुपए

दीपिंदर की सबसे नई कार लैंबॉर्गिनी हुराकन स्टेराटो है। जिसकी कीमत करीब 4.6 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह ऑफ-रोडर लैंबो क्लासिक ब्लू एस्ट्रियस शेड में खरीदी है। उन्होंने डार्क शैंपेन गोल्ड मल्टी-स्पोक 20-इंच एलॉय व्हील्स चुने हैं। हुराकन स्टेराटो में 5.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड V10 पेट्रोल इंजन है। यह मोटर 610 PS और 560 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। दुनिया में इस सुपरकार की सिर्फ 1,499 यूनिट्स मौजूद हैं।

2. बेंटले कॉन्टिनेंटल GT W12 रेड (Bentley Continental GT W12 Red)
कीमत : करीब 9 करोड़ रुपए

हुराकन स्टेराटो से पहले दीपिंदर ने अपने लिए दूसरी बेंटले कॉन्टिनेंटल GT W12 खरीदी थी। इसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपए थी। यह खास कॉन्टिनेंटल GT W12 सैटिन रेड के यूनिक शेड में है। हालांकि, इसका ओरिजिनल कलर ब्लू है। वहीं, रेड कलर एक रैप है। यह लग्जरी कूप एक बड़े 6-लीटर W12 इंजन से लैस है, जिसमें दो टर्बो भी हैं। यह दमदार मोटर 650 bhp की पावर और 900 Nm का टॉर्क पैदा करने में कैपेबल है।

3. बेंटले कॉन्टिनेंटल GT स्पीड (Bentley Continental GT Speed)
कीमत : करीब 6.5 करोड़ रुपए

दीपिंदर का बेंटले कॉन्टिनेंटल GT के साथ गहरा कनेक्शन है। इसीलिए उनके पास इसकी दो कारें हैं। पहली उनकी मोनाको येलो कलर की कॉन्टिनेंटल GT स्पीड थी, जिसमें 21-इंच ग्लॉस ब्लैक एलॉय व्हील्स का ऑप्शन है। इसकी कीमत लगभग 6.5 करोड़ रुपए थी। इसमें उनकी रेड कॉन्टिनेंटल GT जैसा ही 6.0-लीटर W12 इंजन दिया है।

4. एस्टन मार्टिन (Aston Martin)
कीमत : करीब 4.59 करोड़ रुपए

उनके गैराज में एक शानदार और खूबसूरत सुपरकार एस्टन मार्टिन DB12 है। यह भारत में पहली कस्टमर-डिलीवर की गई DB12 थी। यह सैटिन एस्टन मार्टिन रेसिंग ग्रीन के क्लासी शेड में फिनिश की गई है। यह लग्जरी स्पोर्ट्स कूप मर्सिडीज-बेंज से लिए गए 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन से चलती है, जो 680 PS की पावर और 800 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस सुपरकार की कीमत 4.59 करोड़ रुपए है।

5. फेरारी रोमा (Ferrari Roma)
कीमत : करीब 3.76 करोड़ रुपए

बिना फेरारी के कोई भी सुपरकार कलेक्शन पूरा नहीं हो सकता, इसलिए दीपिंदर के पास भी एक फेरारी है। उन्होंने रोमा खरीदी है। इसकी कीमत करीब 3.76 करोड़ रुपए है। इसमें 3.9-लीटर ट्विन-टर्बो V8 मोटर लगी है, जो 620 bhp और 769 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

6. पोर्शे 911 टर्बो S (Porsche 911 Turbo S)
कीमत : करीब 3.35 करोड़ रुपए

दीपिंदर के पास 992 जनरेशन की पोर्शे 911 टर्बो S भी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.35 करोड़ रुपए है। यह सुपरकार क्रेयॉन के शेड में फिनिश की गई है। 911 टर्बो S में 3.8-लीटर फ्लैट-सिक्स मोटर लगी है, जिसमें दो टर्बो हैं। यह 640 bhp और 800 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।ये सिर्फ 2.5 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

7. पोर्शे 911 कैरेरा (Porsche 911 Carrera)
कीमत : करीब 1.8 करोड़ रुपए

दीपिंदर के गैराज में एक और पोर्शे उनकी पोर्शे 911 कैरेरा है। यह उनकी पहली सुपरकार थी। यह गार्ड्स रेड के प्यारे शेड में फिनिश की गई है। 911 कैरेरा में 3.0-लीटर फ्लैट-सिक्स मोटर लगी है, जो 450 bhp और 530 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।

8. लैंबॉर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus)
कीमत : करीब 4 करोड़ रुपए

पोर्शे 911 कैरेरा के साथ गोयल ने अपने लिए एक ब्लैक लैंबॉर्गिनी उरुस भी खरीदी। लैंबॉर्गिनी की इस सुपर SUV की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। इंजन की बात करें तो, इसमें एक बड़ा 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन मिलता है, जो 650 bhp और 850 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

9. BMW M8 Competition (BMW M8 Competition)
कीमत : करीब 2.4 करोड़ रुपए

दीपिंदर के पास एक अनोखी और रियर BMW M8 कॉम्पटीशन भी है। इसकी कीमत करीब 2.4 करोड़ रुपए है। यह आइल ऑफ मैन ग्रीन शेड में है। इस खूबसूरत टू-डोर स्पोर्ट्स कूप में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है जो 625 bhp और 750 Nm का टॉर्क बनाता है।

स्टोरी सोर्स: cartoq

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।