Dacia Bigster से उठा पर्दा, अगले साल भारत में लॉन्च की उम्मीद, महिंद्रा XUV 7XO को दे सकती है टक्कर

लाइव हिन्दुस्तान
share

Dacia Bigster से पर्दा उठ गया है। कंपनी ने इसे पेरिस मोटर शो में शोकेस किया है। इस एसयूवी को भारत में 2027 के दौरान रेनो ब्रैंड के तहत लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला हुंडई अल्काजार और महिंद्रा XUV 7XO जैसी थ्री-रो एसयूवी से हो सकता है।

Dacia Bigster Expected to launch in india next year
डेसिया बिगस्टर अगले साल आ सकती है भारत

Dacia Bigster को 2026 पेरिस मोटर शो में शोकेस किया गया है। इस एसयूवी को भारत में 2027 में रेनो (Renault) ब्रैंड के तहत लॉन्च किया जा सकता है। यह नई एसयूवी रेनो डस्टर से बड़ी होगी और कंपनी की लाइनअप में इसके ऊपर के सेगमेंट में पोजिशन की जाएगी। इसमें टर्बो-पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के ऑप्शन मिल सकते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

टर्बो-पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन

भारत आने वाली रेनो बिगस्टर में 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी दी जाएगी। यह सिस्टम टोटल 160hp की पावर और 172Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसके साथ मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। यह स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम एक्सटर्नल चार्जिंग की डिमांड नहीं करता। इसकी बैटरी गाड़ी चलने के साथ चार्ज होती रहती है। रेनो का दावा है कि डस्टर हाइब्रिड शहर में होने वाली 80 पर्सेंट तक की ड्राइविंग इलेक्ट्रिक मोड में सपोर्ट कर सकती है। बिगस्टर में भी यही सिस्टम मिलने की उम्मीद है। हालांकि, एसयूवी का साइज बड़ा होने के कारण इसका पावर और टॉर्क अलग हो सकता है।

फोटो: ऑटोकार इंडिया

डस्टर से बड़ी होगी बिग्सटर

डेसिया बिगस्टर की लंबाई भारत में बिकने वाली डस्टर से करीब 230mm ज्यादा है। इसका व्हीलबेस भी 45mm लंबा है। जबकि, एक्स्ट्रा लेंथ (लंबाई) का बड़ा हिस्सा रियर ओवरहैंग में दिया गया है। यूरोपियन मॉडल में मजबूत फ्रंट स्किड प्लेट, रगेड फ्रंट और रियर बंपर और LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स मिलती हैं। भारत आने वाले मॉडल का डिजाइन यूरोपियन डेसिया बिगस्टर से थोड़ा अलग हो सकता है। भारत में आने वाली डस्टर की तरह इसमें भी अलग ग्रिल और बंपर दिए जा सकते हैं। इंडियन डस्टर में कनेक्टेड टेल-लैंप मिलते हैं। जबकि, यूरोपियन डेसिया डस्टर में दोनों तरफ अलग-अलग टेल-लैंप दिए गए हैं।

7 सीटर केबिन और नए फीचर्स

रेनो बिगस्टर को भारत में थ्री-रो 7-सीटर एसयूवी के तौर पर लाया जा सकता है। इसका केबिन लेआउट नई डस्टर जैसा रहने की उम्मीद है। बड़े साइज को देखते हुए इसमें कुछ अडिशनल फीचर्स भी मिल सकते हैं। डस्टर में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर मिलता है।

इन एसयूवी से होगा मुकाबला

भारत में रेनो बैज के साथ बिगस्टर को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह कंपनी की एसयूवी रेंज में डस्टर से ऊपर वाले सेगमेंट में आएगी। मार्केट में इसका मुकाबला हुंडई अल्काजार, महिंद्रा XUV 7XO और MG Hector Tomahawk जैसी थ्री-रो एसयूवी से हो सकता है। इसकी इंडिया लॉन्च डेट, फीचर्स और इंजन डीटेल्स अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

(Photo: Autocar India)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़डेसिया बिग्स्टर से उठा पर्दा, महिंद्रा XUV 7XO को दे सकती है टक्कर