Hindi Newsऑटो न्यूज़cristiano ronaldo first car endorsement with suzuki swift not supercars
सुपरकार्स से पहले रोनाल्डो और इस सस्ती कार की अनसुनी कहानी, सुनकर रह जाएंगे हैरान!

सुपरकार्स से पहले रोनाल्डो और इस सस्ती कार की अनसुनी कहानी, सुनकर रह जाएंगे हैरान!

संक्षेप:

रोनाल्डो के कार सफर की शुरुआत एक सिंपल और किफायती कार से हुई थी। बुगाटी और फेरारी से पहले रोनाल्डो जिस कार ब्रांड के साथ पहली बार बड़े लेवल पर जुड़े वह थी सुजुकी स्विफ्ट।

Jan 10, 2026 05:47 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम आते ही दिमाग में सुपरकार, बुगाटी और करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां घूमने लगती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रोनाल्डो के कार सफर की शुरुआत एक सिंपल और किफायती कार से हुई थी। बुगाटी और फेरारी से पहले रोनाल्डो जिस कार ब्रांड के साथ पहली बार बड़े लेवल पर जुड़े वह थी सुजुकी स्विफ्ट। साल 2004-05 के दौरान यह उनका पहला बड़ा ऑटोमोबाइल एंडोर्समेंट था जिसने उन्हें एक उभरते फुटबॉल स्टार से ग्लोबल कमर्शियल आइकन बनने की दिशा में आगे बढ़ाया। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी ने खेला था बड़ा दांव

उस वक्त रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हुए तेजी से पहचान बना रहे थे। एनडीटीवी ऑटो में छपी एक खबर के अनुसार, वह अपनी ट्रॉफियों या रिकॉर्ड्स से ज्यादा अपनी रफ्तार, स्टेप-ओवर और फ्लेयर के लिए जाने जाते थे। ठीक उसी समय सुजुकी नई जनरेशन स्विफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही थी, जिसे कंपनी एक युवा, स्पोर्टी और एनर्जेटिक हैचबैक के तौर पर पेश करना चाहती थी। सुजुकी ने तब के किशोर पुर्तगाली खिलाड़ी को चुनकर बड़ा दांव खेला और उसकी स्टारडम नहीं, बल्कि उसके भविष्य की संभावनाओं पर भरोसा किया।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.47 - 7.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या रही रोनाल्डो को जोड़ने की वजह

साल 2005 की शुरुआत में यह कैंपेन ऑफिशियल तौर पर शुरू हुआ और यूरोप में स्विफ्ट की लॉन्चिंग के साथ जोड़ा गया। विज्ञापनों में रोनाल्डो की तेज चाल, फुर्ती और स्टाइल को स्विफ्ट की चुस्त हैंडलिंग और मॉडर्न डिजाइन के साथ दिखाया गया। मकसद साफ था कि कार और खिलाड़ी के बीच स्पीड, एगिलिटी और स्टाइल का कनेक्शन दिखाना। इस कैंपेन ने स्विफ्ट की छवि को सिर्फ एक बजट कार से आगे ले जाकर एक युवा और एस्पिरेशनल कार के तौर पर स्थापित करने में मदद की।

यूरोप से बाहर भी दिखा विज्ञापन

यह विज्ञापन यूरोप तक सीमित नहीं रहा बल्कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे मार्केट में भी दिखाया गया। इसके जरिए रोनाल्डो को फुटबॉल के बाहर भी बड़ी ऑडियंस मिली। प्रमोशनल ऑफर्स में रोनाल्डो के साइन किए फुटबॉल जैसी चीजें शामिल की गईं जिससे युवाओं का जुड़ाव और बढ़ा। भले ही स्विफ्ट रोनाल्डो की पहली निजी कार न रही हो लेकिन ऑटोमोबाइल दुनिया में यह उनका पहला बड़ा ब्रेक जरूर था जो आगे चलकर सुपरकार्स से भरे उनके शानदार गैराज की नींव बना।

(फोटो क्रेडिट-एनडीटीवी ऑटो)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।