
क्रिकेटर शफाली वर्मा ने खरीदी ये नई सुपरकार, 3.2 सेकेंड में 100 km की रफ्तार; अब सेलिब्रेशन वीडियो वायरल
भारत की ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में जीत ने फैन्स को खुशी के रंग में रंग दिया है। इसी उत्साह के बीच टीम की स्टार बल्लेबाज शफाली वर्मा ने खुद को एक शानदार तोहफा दिया है।
भारत की ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में जीत ने फैन्स को खुशी के रंग में रंग दिया है। इसी उत्साह के बीच टीम की स्टार बल्लेबाज शफाली वर्मा ने खुद को एक शानदार तोहफा दिया है। बता दें कि शफाली वर्मा ने इसे सेलिब्रेट करने के लिए नया MG Cyberster स्पोर्ट्स कार खरीदा है। भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 75 लाख रुपये से शुरू होती है। एमजी इंडिया ने हाल ही में शफाली वर्मा के नए Cyberster के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह क्रिकेट ग्राउंड पर नजर आईं जहां कार को लाल कालीन पर पार्क किया गया था।






कुछ ऐसे किया सेलिब्रेट
इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए शफाली ने वही रंग की आउटफिट पहनी थी जो कार के लुक को मैच कर रही थी, जिससे इस मौके में स्टाइल और भी बढ़ गया। कार की डिलीवरी का एक वीडियो भी ऑनलाइन शेयर किया गया। वीडियो में शफाली ग्राउंड पर आती हैं जहां कार एक कॉलैप्सिबल बॉक्स के अंदर छुपी होती है। वह रिबन काटती हैं, बॉक्स खुलता है और Cyberster सामने आ जाती है। इसके बाद वह जश्न मनाने के लिए फ्लेयर्स फायर करती हैं और कार में बैठकर इसके हाई-टेक इंटीरियर को एक्सप्लोर करती हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Innova Crysta
₹ 19.99 - 26.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Meridian
₹ 24.99 - 38.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu V-Cross
₹ 25.52 - 30.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Invicto
₹ 25.51 - 29.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू हैं कार के फीचर्स
एमजी Cyberster में 77 kWh अल्ट्रा-थिन बैटरी, डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव पावरट्रेन है जो 510bhp की पावर और 725 Nm टॉर्क देता है। यह सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। बैटरी केवल 110 mm पतली है और MIDC-सर्टिफाइड रेंज 580 km की सुविधा देती है। डिजाइन की बात करें तो इसमें स्लीक कूपे बॉडी, इलेक्ट्रॉनिक सिज़र डोर, शार्प LED हेडलाइट्स, बड़े एयर वेंट्स, 20-इंच अलॉय व्हील्स और एरो-शेप्ड रियर LED टेललाइट्स हैं। केबिन में डुअल 7-इंच डिस्प्ले, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर और वर्टिकल इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसी हाई-टेक सुविधाएं हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





