
क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ली टेस्ला की ये नई कार, बच्चों के नाम पर नंबर प्लेट! फीचर्स ऐसे कि आप भी बोलेंगे-वाह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हाल ही में एक नई टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) ली है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। आइए इस कार की खासियत जानते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मैदान पर नहीं, बल्कि अपनी नई टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) की वजह से रोहित चर्चा का विषय हैं। सोशल मीडिया पर उनकी नई इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस खास तौर पर इसकी स्पेशल नंबर प्लेट 3015 को लेकर चर्चा कर रहे हैं, जो संभावित उनके बच्चों की जन्मतिथियों से जुड़ी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo C40 Recharge
₹ 62.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo EX40
₹ 56.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टेस्ला मॉडल Y- टेक्नोलॉजी और लग्जरी का कॉम्बो
रोहित शर्मा की नई कार सिर्फ एक इलेक्ट्रिक SUV नहीं, बल्कि फ्यूचर ऑन व्हील्स है। इसमें लग्जरी, परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी तीनों का शानदार संगम मिलता है।
मुख्य फीचर्स
इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 15.4-इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इस ईवी में हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बियंट लाइटिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ, 9-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और ब्लाइंड-स्पॉट वार्निंग सिस्टम दिया गया है। यह सब मिलकर Model Y को एक स्मार्ट लग्जरी EV बनाते हैं, जो कम्फर्ट और सेफ्टी दोनों में अव्वल है।
दमदार बैटरी और रेंज – 622 Km तक की रेंज
टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। इसमें मिलने वाला स्टैंडर्ड 60 kWh (Standard Range -60 kWh) वैरिएंट 500 km तक की WLTP रेंज ऑफर करने में सक्षम है। वहीं, 75 kWh बैटरी पैक वाला लॉन्ग रेंज वैरिएंट (Long Range -75 kWh) 622 km तक की रेंज ऑफर करता है।
ये ईवी 0-100 km/h स्पीड सिर्फ 5.9 सेकेंड में पकड़ लेती है। टेस्ला सुपरचार्जर (Tesla Supercharger) से इसको 15 मिनट चार्ज करने पर 238-267 km की रेंज मिलती है। यानी लंबी यात्राओं में भी चार्ज की टेंशन नहीं होगा।
कीमत और वैरिएंट
टेस्ला (Tesla) ने जुलाई 2025 में मॉडल Y (Model Y) को भारत में लॉन्च किया था। इसके कीमत की बात करें तो इसके स्टैंडर्ड रेंज की कीमत 59.89 लाख (एक्स-शोरूम) और लॉन्ग रेंज (Long Range) की कीमत 67.89 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये है। साथ ही कंपनी 6 लाख का Full Self-Driving (FSD) पैकेज भी देती है, जो ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम को और एडवांस बनाता है।
रोहित शर्मा और EV ट्रेंड
रोहित शर्मा हमेशा से प्रीमियम कारों के शौकीन रहे हैं। उनके गैराज में पहले से ही BMW, Lamborghini Urus और Mercedes जैसी लग्ज़री गाड़ियां मौजूद हैं। अब Tesla Model Y जुड़ने के बाद वे उन भारतीय सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो लक्जरी इलेक्ट्रिक कार्स को अपनाकर ग्रीन मोबिलिटी मूवमेंट को सपोर्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





