क्रेटा इलेक्ट्रिक vs टोयोटा एबेला: आपके लिए कौन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी; जानिए फीचर्स, रेंज, कीमत की डिटेल्स
टोयोटा ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर एबेला का टॉप वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह नई इलेक्ट्रिक कार सीधे तौर पर इस सेगमेंट की सबसे मजबूत दावेदार हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के सामने उतरी है।

निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय मार्केट के मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक बहुत ही दिलचस्प मुकाबला शुरू हो चुका है। जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) ने भारत में अपनी पहली पूरी तरह से बिजली से चलने वाली गाड़ी अर्बन क्रूजर एबेला (Urban Cruiser Ebella) का टॉप वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। टोयोटा की यह नई इलेक्ट्रिक कार सीधे तौर पर इस सेगमेंट की सबसे मजबूत दावेदार मानी जाने वाली हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric) के सामने उतरी है। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के जरूरी प्वांट्स की तुलना विस्तार से करते हैं।
टोयोटा एबेला फीचर्स
अगर फीचर्स की बात करें तो टोयोटा एबेला का केबिन बेहद प्रीमियम और मॉडर्न है। इसमें ग्राहकों को डुअल-टोन इंटीरियर थीम, ठंडी हवा देने वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 12 अलग-अलग रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरैमिक सनरूफ और पीछे बैठे यात्रियों के आराम के लिए स्लाइड और रेक्लाइन होने वाली रियर सीट्स मिलती हैं। मनोरंजन के लिए इसमें JBL का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस ऐपल कारप्ले एंड एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota bZ4X
₹ 70 लाख से शुरू
Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख
Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख
BMW iX1
₹ 66.9 लाख
Kia EV6
₹ 65.97 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
क्रेटा इलेक्ट्रिक फीचर्स
दूसरी तरफ हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक भी फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं है। इसमें ड्राइवर और बगल वाले पैसेंजर के लिए 8-तरीकों से एडजस्ट होने वाली इलेक्ट्रिक सीट्स, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल और गाड़ी की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान चलाने के लिए व्हीकल-टू-लोड (V2L) जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी मिलती है। साथ ही क्रेटा ईवी में बड़ा 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इतने ही साइज का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।
किसका रेंज ज्यादा?
पॉवर और परफॉर्मेंस के मामले में दोनों कारों के बीच कांटे की टक्कर है। टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला में बड़ी 61 kWh की बैटरी दी गई है, जो इसकी इलेक्ट्रिक मोटर को 171bhp की ताकत और 193 Nm का टॉर्क देती है। इसके मुकाबले हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में थोड़ी छोटी 51.4 kWh की बैटरी मिलती है, जो लगभग 168.9 bhp की पावर और ज्यादा बेहतर 255 Nm का टॉर्क पैदा करती है। यानी क्रेटा में आपको पिकअप और टॉर्क थोड़ा ज्यादा मिलेगा। टोयोटा एबेला सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर की अधिकतम रेंज का दावा करती है। जबकि क्रेटा इलेक्ट्रिक की रेंज 510 किलोमीटर है।
कौन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी
इस पूरे मुकाबले का सबसे बड़ा और टर्निंग पॉइंट इन दोनों गाड़ियों की कीमत है। टोयोटा ने अपने अर्बन क्रूजर एबेला के टॉप वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 23.60 लाख रुपये रखी है। वहीं, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का टॉप वैरिएंट 24.69 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर आता है। इसका सीधा मतलब यह है कि टोयोटा की गाड़ी क्रेटा इलेक्ट्रिक से पूरे 1.09 लाख रुपये सस्ती है। कम कीमत में ज्यादा बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज और टोयोटा के भरोसे के साथ यह कार कागजों पर हुंडई क्रेटा ईवी से कहीं ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो रही है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


