Hindi Newsऑटो न्यूज़Creta Commands 52pc Share of Hyundai SUV Sales in H1 FY2026, check all details
देश की इस नंबर-1 SUV ने अकेले हथिया ली हुंडई की 52% मार्केट, 6 महीने में ताबड़तोड़ 99,335 यूनिट सेल

देश की इस नंबर-1 SUV ने अकेले हथिया ली हुंडई की 52% मार्केट, 6 महीने में ताबड़तोड़ 99,335 यूनिट सेल

संक्षेप:

देश की नंबर-1 SUV क्रेटा ने अकेले हुंडई की 52% कार मार्केट हथिया ली है। पिछले 6 महीने में इस एसयूवी की ताबड़तोड़ 99,335 यूनिट सेल हुई है। क्रेटा (Creta), हुंडई की एकमात्र SUV रही, जिसने ऐसी ग्रोथ दिखाई। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sun, 26 Oct 2025 06:09 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV क्रेटा (Creta) ने एक बार फिर अपने दम पर कंपनी की सेल्स ग्राफ को ऊपर पहुंचा दिया है। FY2026 की पहली छमाही (अप्रैल–सितंबर 2025) में क्रेटा (Creta) ने 99,335 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री की, जिससे हुंडई (Hyundai) की कुल SUV बिक्री में इसका हिस्सा 52% तक पहुंच गया है। सबसे खास बात यह है कि क्रेटा (Creta) इस दौरान हुंडई (Hyundai) की एकमात्र SUV रही, जिसने ऐसी ग्रोथ दिखाई। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:बस 7 दिन ही बाकी... मारुति की 3 कारों पर ₹1.80 लाख तक बचाने का मौका

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.73 - 20.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11.91 - 16.93 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 14.5 - 23.84 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्रेटा (Creta) की शानदार परफॉर्मेंस

सितंबर 2025 में क्रेटा (Creta) ने 18,861 यूनिट्स की बिक्री कर अब तक का सबसे बेहतर मासिक सेल्स रिकॉर्ड बनाया, जो कि इस SUV के लिए अब तक की सर्वश्रेष्ठ मासिक बिक्री है। इसी के साथ क्रेटा (Creta) ने H1 FY2026 में अपने पिछले पूरे साल की बिक्री (FY2025 में 1.94 लाख यूनिट्स) का 51% हिस्सा पहले ही पूरा कर लिया है।

भारत के मिडसाइज SUV सेगमेंट में क्रेटा (Creta) अब भी नंबर-1 SUV बनी हुई है और अपने नजदीकी रायवल महिंद्रा स्कॉर्पियो-N/क्लासिक (Mahindra Scorpio N/Classic) (84,634 यूनिट्स) से 14,700 यूनिट्स आगे है।

बाकी हुंडई SUVs में गिरावट

हुंडई (Hyundai) के 6 SUV मॉडल्स में से केवल क्रेटा (Creta) ही वो मॉडल रही, जिसने साल-दर-साल बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की। बाकी पांच SUVs की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।

मॉडलबिक्री (H1 FY2026)बदलाव (YoY)SUV शेयर
क्रेटा99,335 यूनिट्स+ग्रोथ52%
वेन्यू49,978 यूनिट्स-12%26%
एक्सटर32,967 यूनिट्स-21%17%
अल्काजार6,952 यूनिट्स-7%3.6%
टुक्सन424 यूनिट्स-49%
आयनिक 5 EV84 यूनिट्स-62%

पावरट्रेन ऑप्शन – क्रेटा में हर जरूरत का इंजन

हुंडई क्रेटा (Creta) की सफलता का एक बड़ा कारण इसके तीन इंजन ऑप्शन हैं। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन (ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों), 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं, जहां बाकी कंपनियों ने डीजल इंजन से दूरी बनाई है।

हुंडई (Hyundai) ने इस सेगमेंट में डीजल जारी रखकर सही दांव खेला है। यही वजह है कि क्रेटा (Creta) के डीजल वैरिएंट्स की डिमांड अब भी लगातार बनी हुई है। इसके अलावा हुंडई (Hyundai) ने हाल ही में क्रेटा इलेक्ट्रिक (Creta Electric) को भी पेश किया है, जिससे यह SUV अब पारंपरिक इंजन से लेकर EV तक हर ग्राहक वर्ग को आकर्षित कर रही है।

ये भी पढ़ें:न टाटा, न हुंडई, बल्कि इस कंपनी ने रचा इतिहास, 4.50 लाख कारें बेच बनाया रिकॉर्ड

हुंडई SUV लाइन-अप की कुल बिक्री और मार्केट शेयर

FY2026 की पहली छमाही में हुंडई (Hyundai) ने कुल 1,89,751 SUVs बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 7% कम हैं। लेकिन, क्रेटा (Creta) की शानदार परफॉर्मेंस ने कंपनी को 14% UV मार्केट शेयर बनाए रखने में मदद की।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।