E20 सपोर्ट नहीं कर रही थी ग्रैंड विटारा, कोर्ट ने कहा- 'कम्पैटिबल मॉडल से बदलें'; नहीं तो ₹20.50 लाख करें वापस
इस कार का प्रोडक्शन जनवरी 2023 में हुआ था। 5 महीनों के अंदर ही, SUV में बार-बार गाड़ी बंद होने की समस्या आने लगी। ओनर का दावा है कि गाड़ी को कई बार ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर ले जाया गया, जहां गंदगी या मिलावट का पता चलने के बाद फ्यूल टैंक की सफाई की गई।

E20 पेट्रोल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार जहां इससे जुड़ी सभी तरह के गलता दावों को सिरे से खारिज कर रही है। तो दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं। इस बीच, E20 फ्यूल से कार में आई तकनीकी खराबी के चलते कंपनी को पूरी कार बदलने का आदेश दिया गया है। दरअसल, मामला रायपुर, छत्तीसगढ़ का है, जहां के जिला उपभोक्ता आयोग ने मारुति सुज़ुकी इंडिया को आदेश दिया है कि वो ग्राहक की ग्रैंड विटारा कार को नए E20-कम्पैटिबल मॉडल से बदलकर दे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki New Grand Vitara
₹ 14 लाख से शुरू
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख
E20 और ग्रैंड विटारा से जुड़ा पूरा मामला
यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने रायपुर के रहने वाले डॉ. प्रेमराज देब्ता द्वारा दायर एक मामले में दिया। शिकायत के अनुसार, डॉ. देब्ता ने जून 2024 में मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जेटा+ खरीदी थी। इस कार का प्रोडक्शन जनवरी 2023 में हुआ था। 5 महीनों के अंदर ही, SUV में बार-बार गाड़ी बंद होने की समस्या आने लगी। ओनर का दावा है कि गाड़ी को कई बार ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर ले जाया गया, जहां गंदगी या मिलावट का पता चलने के बाद फ्यूल टैंक की सफाई की गई। हालांकि, बार-बार सर्विस के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
शिकायतकर्ता ने सरकारी मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में फ्यूल की जांच भी करवाई। शिकायत के अनुसार, नमूने में दही जैसा सफेद पदार्थ मिला, जिसकी पहचान इथेनॉल के रूप में हुई। फ्यूल टैंक की सफाई और दोबारा फ्यूल भरने के बावजूद, गाड़ी में बार-बार खराबी आती रही। ओनर ने आरोप लगाया कि गाड़ी खरीदते समय उन्हें कभी नहीं बताया गया कि यह गाड़ी E20 पेट्रोल के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल नहीं है।
डॉक्युमेंट की समीक्षा करने और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद, उपभोक्ता आयोग ने फैसला सुनाया कि केवल बार-बार सर्विस करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। आयोग ने कहा कि अगर दी गई गाड़ी E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल नहीं थी, तो ग्राहक को खरीदारी से पहले इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। आयोग ने यह भी कहा कि फ्यूल कम्पैटिबिलिटी के बारे में जानकारी न देना सर्विस में कमी माना जाएगा।
ऐसे में आयोग ने मारुति सुज़ुकी को निर्देश दिया कि वो 45 दिनों के अंर गाड़ी को नए E20-कम्पैटिबल मॉडल से बदले। अगर तय समय के अंदर रिप्लेसमेंट नहीं दिया जाता है, तो कंपनी ग्राहक को 20,50,494 लाख रुपए के साथ-साथ मानसिक परेशानी के लिए 1 लाख रुपए का मुआवजा और कानूनी खर्च के तौर पर 10,000 रुपए देने का भी आदेश दिया है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


