युद्ध के चलते देशभर में पेट्रोल की कमी! इस 'जुगाड़' से बिना पेट्रोल दौड़ाएं स्कूटर; 100Km का माइलेज मिलेगा
अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के चलते पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें ने देशभर में ग्राहकों की टेंशन बढ़ा दी है। अब इनकी कमी ने लोगों की टेंशन में इजाफा कर दिया है। दरअसल, देशभर में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही हैं।

अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के चलते पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें ने देशभर में ग्राहकों की टेंशन बढ़ा दी है। अब इनकी कमी ने लोगों की टेंशन में इजाफा कर दिया है। दरअसल, देशभर में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही हैं। वहीं, कई पंपों पर फ्यूल नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ, CNG की सप्लाई पर अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। हालांकि, देश के अंदर टू-व्हीलर्स में CNG सिलेंडर नहीं मिलता है। इसमें एकमात्र मॉडल बजाज फ्रीडम मोटरसाइकिल का है, जो फैक्ट्री फिटेड CNG सिलेंडर के साथ आती है। हालांकि, आप चाहें तो अपने पुराने टू-व्हीलर में CNG किट अलग से इन्स्टॉल करा सकते हैं। ये काम मार्केट में कई कंपनियों द्वारा किया जा रहा है।






पेट्रोल और CNG में करीब 18 रुपए का अंतर
टू-व्हीलर में CNG किट लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि महंगे पेट्रोल से आपको सूकुन मिल जाएगा। CNG की कीमतें पेट्रोल की तुलना में कम होती हैं। साथ ही, ये माइलेज भी ज्यादा देती हैं। यानी कम खर्च में आपका गाड़ी ज्यादा दौड़ेगी। दिल्ली में CNG की कीमतें करीब 77 रुपए प्रति किलोग्राम है। जबकि पेट्रोल की कीमत करीब 95 रुपए प्रति लीटर है। यानी दोनों के बीच 18 रुपए का अंतर है। इतनी ही नहीं, पेट्रोल से जो गाड़ी मैक्सिमम 70Km तक दौड़ती है, वो CNG से 100Km से 120Km का माइलेज देती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Pulsar N160
₹ 1.13 - 1.26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Xtreme 125R
₹ 89,300 - 1.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Raider
₹ 80,500 - 95,600

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha FZ-FI V3
₹ 1.08 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Platina 110
₹ 69,284 - 74,214

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Dio 125
₹ 86,733 - 91,683

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
15,000 रुपए में फिट हो जाएगी CNG किट
अभी तक किसी भी कंपनी ने फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ टू-व्हीलर लॉन्च नहीं किया है। मार्केट में जो भी टू-व्हीलर CNG से दौड़ रहा है, वो सभी थर्ड पार्टी के द्वारा लगाई गई हैं। दिल्ली के अंदर CNG किट लगाने का काम LOVATO नाम की कंपनी कर रही है। इस किट को इन्स्टॉल कराने का खर्च करीब 15 हजार रुपए आता है। कंपनी का दावा है कि इस खर्च को आप 1 साल से भी कम समय में निकाल लेंगे। आप अपने टू-व्हीलर को जितना ज्यादा चलाएंगे किट का अमाउंट उतनी जल्दी वसूल हो जाएगा। हालांकि, इस किट के अब तक सिर्फ स्कूटर में ही लगाया गया है। मोटरसाइकिल में इसे लगाने के लिए स्पेस नहीं मिल पाता। स्कूटर में इस किट का बूट स्पेस के पास फिक्स किया जाता है।
सीट के नीचे बूट स्पेस खत्म हो जाएगा
स्कूटर में CNG किट इन्स्टॉल करने में करीब 4 घंटे का वक्त लगता है। खास बात ये है कि स्कूटर को CNG के साथ पेट्रोल से भी दौड़ाया जा सकता है। इसके लिए कंपनी एक स्विच लगाती है जिससे CNG से पेट्रोल या पेट्रोल से CNG मोड पर स्विच कर सकते हैं। कंपनी इसमें आगे की तरफ दो सिलेंडर लगाती है जिसे एक कवर से ढंक दिया जाता है। वहीं, सीट के नीचे वाले हिस्से में इसे ऑपरेट करने वाली मशीन फिट हो जाती है। यानी स्कूटर को CNG और पेट्रोल दोनों से दौड़ाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


