परफॉर्मेंस वही, अंदाज नया! Yezdi Roadster के नए स्पेशल एडिशन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट; जानिए कितनी बदलेगी बाइक
क्लासिक लेजेंड्स ने येज्दी रोडस्टर का एक नया टीजर रिलीज किया है। इसके बाद से बाइक लवर्स में चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी इस नए वर्जन को 3 मार्च को लॉन्च करने वाली है। टीजर देखकर साफ है कि यह कोई मामूली अपडेट नहीं है।

क्लासिक लेजेंड्स ने येज्दी रोडस्टर का एक नया टीजर रिलीज किया है। इसके बाद से बाइक लवर्स में चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी इस नए वर्जन को 3 मार्च को लॉन्च करने वाली है। टीजर देखकर इतना तो साफ है कि यह कोई मामूली अपडेट नहीं, बल्कि एक खास एडिशन होने वाला है, जिसे “ब्लड मून एडिशन” कहा जा सकता है। टीजर में एक राइडर काले रंग का फुल-फेस हेलमेट पहने दिखता है, जिसकी वाइजर पर लाल रंग का चांद नजर आ रहा है। साथ में लिखा है- “ये सिर्फ रिफ्लेक्शन नहीं, एक इशारा है।” बस इसी लाइन ने लोगों की एक्साइटमेंट डबल कर दी है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yezdi Motorcycles Roadster
₹ 1.94 - 2.08 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB350RS
₹ 1.97 - 2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Speed T4
₹ 1.99 - 2.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Guerrilla 450
₹ 2.39 - 2.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
परफॉर्मेंस में नहीं होगा कोई बदलाव
कंपनी ने अभी तक कंपनी ने साफ-साफ कुछ नहीं बताया है। हालांकि, जानकारों की मानें तो इस नए एडिशन में इंजन या परफॉर्मेंस से जुड़ा कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। यानी बाइक चलाने का फील वही पुराना और भरोसेमंद रहेगा। असली खेल इस बार लुक और स्टाइल का है। उम्मीद है कि ब्लड मून एडिशन में एकदम नया और यूनिक पेंट स्कीम देखने को मिलेगा, जो इसे बाकी रोडस्टर से अलग बनाएगा। हो सकता है कुछ एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज भी मिलें, ताकि बाइक सड़क पर दूर से ही अलग नजर आए।
हाल ही में हुई है अपडेट
बता दें कि येज्दी रोडस्टर को हाल ही में अगस्त 2025 में अपडेट किया गया था। तब बाइक में नया रियर फेंडर, आरामदायक राइड के लिए बदला हुआ हैंडलबार और बेहतर लाइटिंग दी गई थी। डिजाइन की बात करें तो रोडस्टर आज भी अपने क्लासिक अंदाज पर कायम है। गोल LED हेडलाइट, टीयरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक और हटाई जा सकने वाली पीछे की सीट इसे रेट्रो फील देती है। लंबी राइड के लिए टूरिंग वाइज़र और क्रैश गार्ड जैसे फीचर्स भी पहले से मौजूद हैं।
दमदार है बाइक का पावरट्रेन
इंजन के मामले में भी रोडस्टर किसी से कम नहीं है। इसमें 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन करीब 29.6bhp की पावर और 29.9 Nm का टॉर्क देता है। सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS, आगे-पीछे डिस्क ब्रेक और आरामदायक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। अभी रोडस्टर पांच रंगों में मिलती है, लेकिन आने वाला ब्लड मून एडिशन इसमें एक नया और ज्यादा दमदार रंग जोड़ सकता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



