5 कार बेचने वाली इस कंपनी ने लूटी महफिल, अक्टूबर में दोगुना कार बेचीं; इस मॉडल पर फिदा हुए ग्राहक

5 कार बेचने वाली इस कंपनी ने लूटी महफिल, अक्टूबर में दोगुना कार बेचीं; इस मॉडल पर फिदा हुए ग्राहक

संक्षेप:

सिट्रोन इंडिया की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। इसमें हैचबैक, SUV से लेकर एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल है। सिट्रोन के लिए अक्टूबर शानदार सेल्स आंकड़ों के साथ खत्म हुआ है। दरअसल, पिछल महीने कंपनी ने कुल 1,426 गाड़ियां बेचीं।

Nov 14, 2025 09:36 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

सिट्रोन इंडिया की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। इसमें हैचबैक, SUV से लेकर एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल है। सिट्रोन के लिए अक्टूबर शानदार सेल्स आंकड़ों के साथ खत्म हुआ है। दरअसल, पिछल महीने कंपनी ने कुल 1,426 गाड़ियां बेचीं। ये उसका इस साल का सबसे शानदार प्रदर्शन भी है। कंपनी ने सितंबर की तुलना में दोगुना सेल्स दर्ज की है। बता दें कि कंपनी के पोर्टफोलियो में C3, बेसाल्ट कूपे, C3 एयरक्रॉस, eC3 और C5 एयरक्रॉस शामिल हैं। चलिए इन सभी कारों की पिछले 3 महीने की सेल्स पर एक नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
सिट्रोन कार सेल्स ब्रेकअप अक्टूबर 2025
मॉडलअक्टूबरसितंबरअगस्त
C3897448322
बेसाल्ट कूपे2172107
C3 एयरक्रॉस2275945
eC3831729
C5 एयरक्रॉस200
टोटल1,426734403
,

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

सिट्रोन इंडिया के सभी मॉडल की पिछले 3 महीने की सेल्स की बात करें तो C3 की अक्टूबर में 897 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 448 यूनिट और अगस्त में 322 यूनिट बिकी थीं। बेसाल्ट कूपे की अक्टूबर में 217 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 210 यूनिट और अगस्त में 7 यूनिट बिकी थीं। C3 एयरक्रॉस की अक्टूबर में 227 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 59 यूनिट और अगस्त में 45 यूनिट बिकी थीं। eC3 की अक्टूबर में 83 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 17 यूनिट और अगस्त में 29 यूनिट बिकी थीं। C5 एयरक्रॉस की अक्टूबर में 2 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 0 यूनिट और अगस्त में 0 यूनिट बिकी थीं।

read moreये भी पढ़ें:
इस लग्जरी कार का 4 महीने बाद खुला खाता, लेकिन सिर्फ 2 ग्राहक ही मिले

C5 एयरक्रॉस का खुला खाता
सिट्रोन के लिए एक बार फिर C5 एयरक्रॉस सबसे कम बिकने वाली कार रही। इसे सिर्फ 2 ग्राहक ही मिले। हालांकि, इस कार के लिए अच्छी बात ये रही कि पिछले 4 महीने के बाद इसका खाता खुला है। नए GST से इस प्रीमियम कार की कीमत में 2.67 लाख तक टैक्स कटौती भी हुई है। पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 39.99 लाख रुपए थी, जो अब 37.32 लाख हो गई है। इसमें 6-एयरबैग के साथ ब्लाइंड स्पॉट इंफॉर्मेशन सिस्टम (BLIS), कॉफी ब्रेक अलर्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स कैमरा, फ्रंट पर 3-पॉइंट ISOFIX माउंटिंग पैसेंजर और रियर आउटर सीटें, फ्रंट ड्राइवर और यात्री सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और फोर्स लिमिटर के साथ हाइट एडजेस्टेबल जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।